आगरालीक्स …..आगरा के अतुल ग्रुप की पाइप ओर फिटिंग्स में दस्तक, पाइप में जंग लगने बैक्टीरिया पनपने और क्लोरीन का भी कोई असर नहीं। प्लांट की 3600 टन की क्षमता।
अतुल ग्रुप आफ इंडस्ट्रीज कई सालों से जेनेरेटर, पीवीसी पाइप्स, वाटर टैंक, एयर कूलर, एलईडी टीवी वाशिंग मशीन का प्रोडक्शन कर रहा है अब सीपीवीसी पाइप्स और फिटिंग्स के बिजनेस में कदम रखा है। मंगलवार को होटल क्लार्क शिराज में आयोजित प्रेसवार्ता में कंपनी के महाप्रबंधक सुनील भटनागर ने बताया कि जापान की कंपनी के टेक्निकल सहयोग और उच्च क्वालिटी के रॉ मैटेरियल का प्रयोग कर सीपीवीसी पाइप्स और फिटिंग्स का सामान बनाना शुरू किया है। प्लांट की क्षमता 3600 टन प्रतिवर्ष है।

93 डिग्री तक गर्म पानी के लिए सुरक्षित
कंपनी द्वारा पाइप बनाने की मशीन थामसन जर्मरी और फिटिंग्स की मशीनें मिलक्रोन अमेरिका के टेक्निकल सहयोग से लगाई गई हैं। अतुल प्लांट के प्रोडक्ट मैनेजर मनोज रावत ने बताया कि पाइप 93 डिग्री तक गर्म पानी के लिए सुरक्षित हैं। सीपीवीसी सॉलवेंट भी उपलब्ध है, इससे लीक प्रूफ ज्वाइंट लगाए जा सकते हैं। अल्ट्रावायलेट किरणों का भी पाइप पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
आगरा के साथ ही यूपी, हरियााण और एनसीआर में उपलब्ध
कंपनी के सैनिटरी प्रोडक्ट विभाग के प्रमुख दीपक गुप्ता ने बताया कि सीपीवीसी पाइप्स आगरा के सभी विक्रेताओं पर उपलब्ध है इसके साथ ही यूपी, हरियााण और एनसीआर में पाइप की उपलब्धता है।