आगरालीक्स.. पेट्रोल के रेट सहित महंगाई को लेकर सोमवार को आगरा सहित भारत बंद का आहवाहन किया गया है, इससे स्कूल खुलेंगे या छुटटी रहेगी, इसे लेकर परिजन परेशान हैं।
आगरा में पेट्रोल के रेट 80 रुपये से ज्यादा पहुंच गए हैं, डीजल 72 रुपये से अधिक है। इसके विरोध में कांग्रेस ने सोमवार 10 सितंबर को भारत बंद का आहवाहन किया है। कांग्रेस के भारत बंद में सभी पार्टियों और व्यापारियों को शामिल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
इसे लेकर पार्टी नेता और कार्यकर्ता कई दिनों से तैयारी कर रहे थे। भारत बंद को लेकर विरोधी सभी दलों को साथ लेने की कोशिश की जा रही है, वहीं व्यापारिक संगठनों को भी बंद के लिए राजी किया जा रहा है। सभी विरोधी दलों ने भारत बंद के लिए समर्थन दे दिया है और व्यापारिक संगठन भी साथ आ चुके हैं।
पेट्रोल पंप बंद कराने की कोशिश
कांग्रेस पार्टी अब बंद में पेट्रोल पंप संचालकों को शामिल करने की कोशिश में है। वे पेट्रोल पंप को भी बंद कराने चाहते हैं। इसके लिए पार्टी के नेता पेट्रोल पंप संचालकों के साथ बैठक कर रहे हैं और उन्हें मनाने का प्रयास कर रहे हैं।
स्कूलों की छुटटी को लेकर परिजन परेशान
इससे पहले एससी एसटी एक्ट को लेकर भारत बंद के दौरान आगरा के स्कूलों में छुटटी कर दी गई थी। कांग्रेस के भारत बंद के दौरान स्कूल की छुटटी को लेकर परिजन चिंतित हैं, वे एक दूसरे को फोन कर जानकारी जुटा रहे हैं।
सपा का धरना
सोमवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव निर्देश पर महँगाई, भ्रष्टाचार किसानों छात्र व अन्य समस्याओं को लेकर। आगरा सदर तहसील पर सुबह 11:30 बजे समाजवादी पार्टी धरना देगी।