आगरालीक्स… आगरा में सुप्रीम कोर्ट के एससी एसटी एक्ट में तुरंत गिरफ्तारी की जगह जांच के आदेश के विरोध में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। शहर में जगह जगह बाजार बंद करा दिए गए हैं, रेलवे क्रोसिंग पर दलित संगठन के युवा विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। कई जगह पर जाम भी लगाया गया है।
सुप्रीम कोर्ट ने एक आदेश में एससी/एसटी एक्ट के दुरुपयोग पर चिंता जताते हुए इसके तहत मामलों में तुरंत गिरफ्तारी की जगह शुरुआती जांच की बात कही है. इस आदेश में जस्टिस एके गोयल और यूयू ललित की पीठ ने कहा था कि सात दिनों के भीतर शुरुआती जांच जरूर पूरी हो जानी चाहिए. इसके विरोध में सोमवार को भारत बंद का आहवान किया गया है।
आगरा में सडक पर जाम, रेलवे क्रोसिंग पर प्रदर्शन
सोमवार सुबह से ही आगरा के दलित बाहुल्य क्षेत्रों में भारत बंद को सफल कराने के लिए प्रदर्शन किए जा रहे हैं। टेढी बगिया और हाथरस रोड पर मार्केट बंद करा दी गई है, हाथरस रोड पर सडक पर जाम लगा दिया है। रूई की मंडी रेलवे क्रोसिंग पर लोगों ने प्रदर्शन किया,राहगीरों को रोकने पर विवाद हुआ।
भीड हुई अराजक, आगरा हाथरस हाईवे जाम
भारत बंद के लिए सुबह से ही हाईवे जाम और बाजारों को बंद कराया जा रहा है लेकिन पुलिस दिखाई नहीं दे रही है। भीड अराजक होती जा रही है, जबरन बाजार बंद कराने पर हंगामा और विवाद हो रहा है। आगरा हाथरस हाईवे पर करीब एक घंटे से जाम लगा हुआ है, टेढी बगिया से रामबाग तक वाहनों की लंबी लाइन लगी हुई है। हाईवे जाम होने से वाहन जहां के तहां खडे हैं।
भीड को रोकने पर तडका भडकी
भीड द्वारा यमुना पार के कई बाजार बंद करा दिए गए हैं, इसका विरोध करने पर तडका भडकी हो रही है। कई जगह पर आपसी विवाद हो रहे हैं। वहीं, भीड बढती जा रही है।
वीडियो के लिए लिंक पर क्लिक करें
https://youtu.be/i2oEUOKyi50