आगरालीक्स… आगरा के बडे होटल में आजा आजा दिल निचोड़े रात की मटकी तोड़े गाने पर नाचते नाचते एक कंपनी के एग्जीक्यूटिव गिर गए और मौत हो गई।
आगरा के ताजगंज स्थित एक बडे होटल में शनिवार रात को ट्रेवल क्लीनिक कंपनी द्वारा अवार्ड सेरेमनी आयोजित की गई थी। देश विदेश से कंपनी के एग्जीक्यूटिव आए थे। मंच से एक के बाद एक एग्जीक्यूटिव को अवार्ड के लिए बुलाया गया, गानों पर डांस करते हुए अलग ही अंदाज में एक्जीक्यूविट मंच तक पहुंचे।
एडमिन एग्जीक्यूटिव डांस करते हुए पहुंचे
रात करीब 10 बजे कंपनी के एडमिन एग्जीक्यूटिव मुम्बई निवासी विष्णु चंद्र दूधनाथ पांडेय (53) को अवार्ड के देने के लिए बुलाया गया। इसके साथ ही हाई पिच म्युजिक आजा आजा दिल निचोड़े रात की मटकी तोड़े कोई गुड लक निकाले आज गुल्लक तो फोड़े आजा आजा दिल निचोड़े गाने
कोई गुल्लक निकाले पर विष्णु चंद्र दूधनाथ पांडेय अपनी सीट से डांस करते हुए उठे और नाचते हुए मंच तक पहुंचे।
मंच पर डांस करते करते गिर गए
वे मंच पर डांस करते हुए पहुंचे और अवार्ड लेने से पहले डांस करने लगे। मंच पर खडे कंपनी के अन्य अधिकारी भी उन्हें देख कर डांस करने लगे। कुछ ही देर में वे डांस करते करते गिर गए।
16 सेकेंड का मौत का वीडिया
इस हादसे के बाद वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में ट्रैवल क्लीनिक कंपनी के एडमिन एग्जीक्यूटिव मुम्बई निवासी विष्णु चंद्र दूधनाथ पांडेय अपनी सीट से गाने पर नाचते हुए मंच तक जाते दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद मंच पर डांस करते करते गिर जाते हैं। यह करीब 16 सेकेंड का वीडियो है। उन्हें कंपनी के अधिकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, डॉक्टरों ने उन्हें म्रत घोषित कर दिया। रविवार को उनके बेटे विवेक मुंबई से आगरा पहुंचे, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर विवेक को सौंप दिया। थाना ताजगंज इंस्पेक्टर ने बताया कि शनिवार को होटल में ट्रैवल क्लीनिक कंपनी के कार्यक्रम के दौरान डांस करते समय एडमिन एग्जीक्यूटिव मुम्बई निवासी विष्णु चंद्र दूधनाथ पांडेय की मौत हो गई थी।
16 सेकेंड का मौत का वीडिया