Monday , 16 February 2026
Home टॉप न्यूज़ BJP Ex minister demanded: Smriti Irani to be BJP’s choice for UP CM
टॉप न्यूज़

BJP Ex minister demanded: Smriti Irani to be BJP’s choice for UP CM

smriti
अमेठी के सलोन में आज भाजपा नेता और पूर्व मंत्री दलबहादुर कोरी ने मांग रखी कि भाजपा नेतृत्व स्मृति ईरानी को मुख्यमंत्री प्रत्याशी घोषित करे। जिससे की पार्टी को मिशन 2017 में अच्छा लाभ मिलेगा।

लोकसभा चुनाव तथा मंत्री बनने के बाद भले ही स्मृति ईरानी आज पहली बार अमेठी संसदीय क्षेत्र के सलोन पहुंची हों, लेकिन सलोन में उनका जोरदार स्वागत किया गया। यहां पर उत्साहित नेता तथा कार्यकर्ताओं ने ने उन्हें उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री पद का दावेदार बनाने का नारा बुलंद किया। सलोन से भाजपा से विधायक रहे पूर्व मंत्री दल बहादुर कोरी ने इस दौरान अपने संबोधन में कहा कि अगर आप ऐसे ही जनता की सेवा करती रही तो जनता आपको मंत्री नहीं मुख्यमंत्री बनाने के लिए जुटेगी। उन्होंने मंच से ही स्मृति ईरानी को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री कैंडीडेट घोषित करने की मांग कर डाली।

भाजपा में कल्याण सिंह की सरकार में मंत्री रहे कोरी ने 2007 में कांग्रेस का रुख कर लिया था। 2010 में प्रथम श्रेणी से दसवी की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले कोरी ने बीते वर्ष फिर से भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली थी।

 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Local News: The daytime temperature in Agra reached 30 degrees Celsius…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पहुंचा. तेज धूप करा...

टॉप न्यूज़

Agra Local News: Firing took place at Chacha Dhaba, Shahganj in Agra after a fight between two customers. Two arrested…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में चाचा ढाबा पर फायरिंग. दो ग्राहकों में मारपीट, बीच बचाव...

टॉप न्यूज़

Agra Local News: DM inspected Kailash Temple on the occasion of Mahashivratri….#agranews

आगरालीक्स…आगरा में महाशिवरात्रि पर शिव मंदिरों में रहेगी भीड़. डीएम ने कैलाश...

टॉप न्यूज़

Agra News: Shopkeepers from Raja Ki Mandi Labhchand Market met with the DM and requested protection…#agranews

आगरालीक्स…रोजी रोटी चली गई तो कहां जाएंगे साब, डीएम से मिले राजा...

error: Content is protected !!