आगरालीक्स.. एक वीडियो वायरल हो रहा है, इसमें भाजपा के महानगर अध्यक्ष कह रहे हैं कि इंस्पेक्टर दौडाए हैं, थाने पलटे हैं, वे पुलिस अधिकारी के सामने धमकी भरी आवाज में बोल रहे हैं।
आगरा में एक दिसंबर को शाहगंज थाना के दरोगा कृष्ण कुमार पर साकेत कालोनी चौराहे पर भाजपा नेता हेमेंद्र तिवारी की पिटाई का आरोप लगा था, उसी दिन भाजपा नेता शाहगंज थाना पहुंचे थे, दरोगा की गिरफ्तारी की मांग की थी। तीन दिन बाद एक वीडियो वायरल हो रहा है।
वीडियो में कह रहे हैं भाजपा महानगर अध्यक्ष
इसमें वो कह रहे हैं कि हम विपक्ष में होते तो थाने पलट देते, और पलटे हैं हमने थाने, दौड़ाया है इंस्पेक्टरों को…। बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले शाहगंज थाना में पुलिस अफसरों को उन्होंने इस अंदाज में धमकाया। कोई अधिकारी एक शब्द तक नहीं बोला। सब चुपचाप सुनते रहे।
वीडियो में सुनवाई दे रहा है कि विजय शिवहरे कह रहे हैं, आपके दो तीन थाने ऐसे हैं, जिन्होंने बवाल बहुत कराया है। मानसिकता खराब है… आपको निर्णय लेना है, अभी निर्णय लेना है, यस या नो… आपको जो स्टेप उठाना है, उठाइए, जो हमें उठाना है, हम उठाएंगे । भाजपा के एक भी कार्यकर्ता ने अगर ठान लिया तो आपको पता नहीं, क्या होगा।
आगे कहते हैं कि हम सत्ता में हैं, इसलिए हम बेकार हैं, विपक्ष में होते तो थाने पलट देते, और पलटे हैं हमने थाने, हमने इंस्पेक्टरों को दौड़ाया है, हमने दौड़ाया है हमने। इसके आगे भाजपा महानगर बोलते हैं कि आप क्या कमजोर समझ रहे हैं? सरकार हमारी है, इसलिए कार्यकर्ता को पीटेंगे आप ? एफआईआर कराओ, कोई तरीका नहीं है ये, गिरफ्तारी होगी, तभी हटेंगे हम। विजय शिवहरे, महानगर अध्यक्ष का मीडिया से कहना है कि सरकार हमारी है, हम कानून का सम्मान करते हैं। हमने सिर्फ यह बताया कि विपक्ष में होते तो क्या करते? कुछ दरोगा और इंस्पेक्टरों की मानसिकता खराब है, उनकी सूची बनाकर हाईकमान को भेजी जा रही है।