Friday , 5 June 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra Gangajal Project: Political for credit game on Social media
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra Gangajal Project: Political for credit game on Social media

142

आगरालीक्स.. आगरा के गंगाजल प्रोजेक्ट के लिए चेहरा चमकाने की होड के बीच सोशल मीडिया पर मामला गर्माने लगा है, यह प्रोजेक्ट आगरा के लोगों के लिए, जनता के पैसे और चुनी हुई सरकार द्वारा पास किया गया, इसका क्रेडिट किसे दिया जाएगा, सभी का अपना अपना तर्क है, खुद भाजपा के सांसद, विधायक और पूर्व मंत्री भी गंगाजल प्रोजेक्ट का क्रेडिट लेने की होड में शामिल हो गए हैं। सोशल मीडिया पर क्रेडिट लेने वालों पर जमकर कमेंट किए जा रहे हैं।
रविवार को होटल वैभव पैलेस में विधायक योंगेंद्र उपाध्याय ने गंगाजल प्रोजेक्ट को अपनी बडी उपलब्धि बताते हुए गाने की सीडी लांच की, उनके साथ विधायक जगन प्रसाद गर्ग थे लेकिन भाजपा के मेयर नवीन जैन को कार्यक्रम में बुलाया तक नहीं किया, दो बार के सांसद डॉ राम शंकर कठेरिया का कहना है कि गंगाजल प्रोजेक्ट के लिए वे 10 साल से काम कर रहे हैं, क्या कोई एक व्यक्ति दो पत्र लिखकर गंगाजल जैसा प्रोजेक्ट ला सकता है। सपा, बसपा और कांग्रेस ने भी विरोध की आवाज तेज कर दी है, दावा कर रहे हैं कि यह उनकी सरकार की देन है, भाजपा वालों पर कोई काम दिखाने के लिए नहीं है, इसलिए पुराने प्रोजेक्ट को अपना बता कर खुद ही वाह वाही लूटने में लगे हैं।

Facebook post
Joke on us

Janata ka paisa, janata ke naukar, janata ki sarkaar, janata ne elect karke bheje, janata ke sadhanon se mauj udate politicians…..

kaisi maaramaari ho rahi hai credit lene ke liye……

kahan raja bhagirath aur kahan neta aaj ka !!!!

jai bolo hanuman ki

यह है प्रोजेक्ट
आगरा में पानी की आपूर्ति के लिए गंगाजल प्रोजेक्ट चल रहा है, इस प्रोजेक्ट से बुलंदशहर के पालडा झाड से आगरा में 400 क्यूसिक गंगाजल आएगा है। बुलंदशहर से आगरा तक 130 किलोमीटर पाइप लाइन डाली गई है। आगरा में गंगाजल पहुंच गया है, इसका ट्रायल चल रहा है। इसके बाद यह कैलाश मंदिर रोड पर बने एमबीार प्लांट तक पहुंचेगा, यहां से यह दयालबाग, कमला नगर होते हुए जीवनी मंडी वाटर वक्र्स तक आएगा।
तीन चरणों में आगरा में गंगाजल की आपूर्ति की जाएगी, पहले चरण में कैलाश मंदिर से 60 क्यूसिक गंगाजल सिकंदरा वाटर वक्र्स तक पहुंचेगा, यहां पहले से 144 एमएलडी का एमबीआर प्लांट बना हुआ है। यह गंगाजल एमबीआर प्लांट के माध्यम से सिकंदरा के आवास विकास कॉलोनी, कैलाश पुरी, बोदला, लोहामंडी, केदार नगर, शाहगंज, बालाजी पुरम, प्रथ्वीनाथ फाटक, लायर्स कॉलोनी, नगला पदी, न्यू आगरा, दयालबाग, सूर्य नगर, खंदारी क्षेत्र तक पहुंचेगा।
दूसरे चरण में कमला नगर और यमुना पार में पहुंचेगा गंगाजल
दूसरे चरण में जीवनी मंडी वाटर वक्र्स तक गंगाजल पहुंचाया जाएगा, इससे कमला नगर, बल्केश्वर, यमुना पार, जीवनी मंडी, बेलनगंज, काला महल, कचहरी घाट, सुभाष बाजार, घटिया, बिजली घर, मंटोला, छीपीटोला, बालूगं छावनी, राजपुर चुंगी तक गंगाजल पहुंच सकेगा।
तीसरे चरण में अन्य क्षेत्रों में होगी आपूर्ति
तीसरे चरण में आगरा के जिन क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति नहीं हुई है, वहां आपूर्ति की जाएगी, इसके लिए प्लान तैयार किया जा रहा है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Transporters in Agra have increased freight rates by 15-20% due to the increase in diesel and toll taxes…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के ट्रांसपोर्टरों ने माल भाड़ा 15-20% बढ़ाया. डीजल व टोल टैक्स...

बिगलीक्स

Agra Live News: A new city will be built in Agra, modeled after Delhi-NCR. The UP Cabinet has approved crores of rupees for the new city…#agranews

आगरालीक्स…दिल्ली एनसीआर की तर्ज पर आगरा में बनेगा नया शहर. ग्रेटर आगरा...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: A regional knowledge center will be set up in the university to find out the cause of pollution in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में प्रदूषण किस कारण से बढ़ रहा है, बढ़ते वाहन, निर्माण...

बिगलीक्स

Agra Weather: Monsoon arrives in the Keralam. Temperatures in Agra exceeded 40 degrees today…#agranews

आगरालीक्स…देश में मानसून की दस्तक. केरल में झमाझम बारिश. दिल्ली मे तेज...

error: Content is protected !!