आगरालीक्स… आगरा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आ रहे हैं, वे 24 मार्च को आगरा कॉलेज ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे, उनके साथ रेलमंत्री पीयूष गोयल होंगे।
भाजपा ने आगरा सुरक्षित सीट से डा राम शंकर कठेरिया की जगह एसपी सिंह बघेल को प्रत्याशी घोषित किया है। फतेहपुर सीकरी सीट से सांसद चौधरी बाबूलाल की टिकट काट दी है और राजकुमार चाहर को प्रत्याशी घोषित किया है। इन दोनों प्रत्याशियों के समर्थन में भाजपा जनसभा करेगी।
आगरा कॉलेज मैदान पर होगी जनसभा
आगरा सुरक्षित सीट से प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल के लिए 24 मार्च को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जनसभा करेंगे, उनके साथ रेलमंत्री पीयूष गोयल होंगे। इसे लेकर भाजपा के ब्रज क्षेत्र कार्यालय पर बैठक हुई, इसमें तैयारियों को लेकर चर्चा की गई, अधिक से अधिक भीड जुटाने के लिए कहा गया है।