आगरालीक्स …आगरा में कांग्रेस ने दोनों सीटों पर प्रत्याशी उतार दिए हैं, पफतेहपुर सीकरी सीट से राजबब्बर तो आगरा से प्रीता हरित प्रत्याशी होंगे, जाने दोनों के बारे में।
राजबब्बर 2004 में आगरा सीट से लोकसभा का चुनाव जीते थे, 2009 में उन्होंने फतेहपुर सीकरी सीट से चुनाव लडा। मगर, बसपा की सीमा उपाध्याय से वे चुनाव हार गए। इसके बाद उन्होंने फीरोजाबाद से चुनाव लडा। फतेहपुर सीकरी सीट से राजबब्बर चुनाव लडना चाहते थे लेकिन बसपा से पूर्व सांसद सीमा उपाध्याय के आने के बाद उन्हें मुरादाबाद से कांग्रेस ने प्रत्याशी घोषित कर दिया। पिछले दिनों सीमा उपाध्याय ने चुनाव लडने से इन्कार कर दिया, भाजपा ने सीकरी से सांसद चौधरी बाबूलाल की टिकट काटने के बाद राजकुमार चाहर को प्रत्याशी घोषित किया है। इसके कुछ देर बाद ही राजबब्बर के फतेहपुर सीकरी से चुनाव लडने की चर्चाएं तेज हो गईं। रात तक स्पष्ट हो गया है कि राजबब्बर फतेहपुर सीकरी से ही चुनाव लडेंगे।
मुख्य आयकर आयुक्त से राजनीति में आईं प्रीता हरित
प्रीता हरित मेरठ में मुख्य आयकर आयुक्त के पद पर कार्यरत थीं, उन्होंने कभी पद छोडा है, 20 मार्च को कांग्रेस ज्वाइन कर ली, वे बहुजन सम्यक संगठन की संस्थापक हैं। उन्हें आगरा सुरक्षित सीट से कांग्रेस ने प्रत्याशी घोषित किया है। इन दोनों के आने के बाद आगरा की दोनों सीटों पर रोचक मुकाबला देखने को मिलेगा।