आगरालीक्स… आगरा में बीएससी के छात्र ने मोबाइल से ईयर पफोन को कनेक्ट कर कान में लगा लिया, गाने सुनते सुनते फांसी के फंदे पर झूल गया। छात्र की जेब से महिला के नए अंतवस्त्र भी मिले हैं। बीएससी के छात्र की मौत से कोहराम मचा हुआ है।
आगरा के आंबेडकर विवि के गोपनीय विभाग में कार्यरत रामानुज पालीवाल परिसर में ही रहते हैं। उनका बेटा गौतम बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि गौतम शनिवार रात नौ बजे घर से निकला था। रात 12 बजे भाई राहुल ने फोन किया तो रिसीव नहीं हुआ। रविवार सुबह शव विवि के गेट के बाहर पेड पर लटका मिला।
इंस्पेक्टर थाना हरीपर्वत ने मीडिया को बताया कि गौतम ने कान में ईयरफोन लगा रखा था। उसने मोबाइल में गाने चला रखे थे। उसने गाने सुनते-सुनते आत्महत्या की। गौतम की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें प्यार में असफल होने पर आत्मघाती कदम उठाने की बात लिखी है। वो किसी महिला से एकतरफा प्यार करता था। जेब में नए खरीदे गए महिला के अंतर्वस्त्र भी मिले।