आगरालीक्स… .गोवा के मुख्यमंत्री पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक के बाद 2016 में आगरा में पहली सभा को संबोधित किया था, कहा था कि कि परफेक्ट स्ट्राइक थी।
छह अक्टूबर 2016 को आगरा के जीआईसी मैदान में रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर पहुंचे। यहां सर्जिकल स्ट्राइक के लिए उन्हें सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि सबसे पहले उडी के शहीदों को याद करुंगा, यह सम्मान सेना के जवान और हमारे प्रधानमंत्री का है, जिन्होंने आतंकवादियों को जवाब दिया। उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक में हमारा एक भी जवान शहीद नहीं हुआ, हमारे सैनिकों ने वह कर दिखाया, जो उनसे कहा गया था, यह परफेक्ट स्ट्राइक था। उन्होंने कहा कि जिस दिन उडी में हमला हुआ मैं सो नहीं पाया और जिस दिन हमने बदला लिया उस दिन भी मैं सो नहीं पाया।सरकार को वीडियो जारी करने की जरूरत नहींरक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने कहा कि एक चैनल सर्जिकल स्ट्राइक का सच सामने ला चुका है, अब सरकार को वीडियो जारी करने की जरूरत नहीं है। भाजपा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष कैशव मौर्य ने कहा कि रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर बोलते कम हैं, करके दिखाते हैं। हमारे लिए सबसे पहले देश है, इसके बाद कुछ और। पाकिस्तान मुर्दाबाद के लगाए नारे
रक्षा मंत्री के कार्यक्रम में मुस्लिम समाज के लोगों की भी सहभागिता रही, उन्होंने सभा में पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए और सर्जिकल स्ट्राइक के लिए रक्षा मंत्री को बधाई दी। वहीं जीआईसी में आयोजित भाजपा के कार्यक्रम में दोपहर तक भीड नहीं थी, कुर्सियां खाली थी।