आगरालीक्स… आगरा में समस्याएं बहुत हैं, इसके निस्तारण के लिए बसपा से मेयर प्रत्याशी दिगंबर सिंह धाकरे चुनाव लड रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को कई क्षेत्रों में जनसंपर्क किया कहीं फूल बरसाकर तो कहीं फूल मालाओं से लादकर उनका स्वागत किया जा रहा है। जनसम्पर्क के दौरान क्षेत्रीय लोग भी समर्थन व सहयोग के लिए शामिल हो रहे हैं। शुक्रवार को उन्होंने उखर्रा, देवरी रोड, गुम्बट तख्त पहलवान, हिमाचल कालोनी, बुंदू कटरा, शहीद नगर, विभव नगर, गोबर चौकी, बालूगंज, नामनेर आदि क्षेत्रों में जनसम्पर्क किया। इस मौके पर मुख्य रूप से बसपा के वरिष्ठ नेताओं में सुनील कुमार चित्तौड़ (जोन कोआर्डिनेटर) पूर्व विधायक, गुटियारी लाल दुबेश, कालीचरण सुमन, कुंवर चंद वकील आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।
बसपा मेयर प्रत्याशी दिगम्बर सिंह धाकरे को जनसम्पर्क के दौरान हर क्षेत्र व हर धर्म के लोगों का समर्थन मिल रहा है। वजह अब तक मेयर पद पर आसीन रहे लोगों का जनता की समस्याओं को नजरअंदाज सामने आ रहा है। शहीद नगर में बसपा पार्षद प्रत्याशी नवनीत सहगल के साथ जनसम्पर्क के दौरान दिगम्बर सिंह धाकरे का जोरदार स्वागत किया गया। यहां गलियों में तो खरंजे हैं और न ही नालियां, जिसकेकारण क्षेत्र में हमेशा गंदगी बनी रहती है। गोबर चौकी में में पार्षद प्रत्याशी लीला देवी प्रजापति के साथ जनसम्पर्क के दौरान बी फूल बरसाकर स्वागत किया गया। यहां भी नगर निगम की नीरसता के कारण समस्याओं का अम्बार है, जिससे लोग परेशान है।
खर्रा में क्षेत्रीय पार्षद प्रत्याशी तारा देवी, गुम्बट तख्तपहलवान में सुनीता देवी, हिमाचल कालोनी में मंजू दिवाकर, बुंदू कटरा में महेश भास्कर, शहीद नगर में नवनीत सहगल, विभव नगर में प्रेम सिंह बघेल के साथ जनसम्पर्क किया।
बसपा मेयर प्रत्याशी की धर्मपत्नी नीलू धाकरे ने भी गोकुलपुरा, राजामंडी, लोहामंडी, खतेना, आलमगंज आदि क्षेत्रों में जनसम्पर्क कर वोट डालने की अपील की। जहां उन्हें लोगों का भरपूर सहयोग मिला।