आगरालीक्स.. आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर बस अंडरपास पुलिया से टकरा गई, एसी बस में 80 सवारियां थी, चीख पुकार मचने के बाद पुलिस ने स्थानीयल लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला, उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
सोमवार रात को यमुना एक्सप्रेस वे से होते हुए प्राइवेट एसी बस दिल्ली से लोगों को बालाजी लेकर जा रही थी, बस में 80 लोग थे। यमुना एक्सप्रेस वे पर मथुरा के पास थाना सुरीर क्षेत्र में माइल स्टोन 84 के समीप अनियंत्रित होने से बस अंडरपास की पुलिया में टकरा गई। बस के पहिए टूट कर निकलने से बस पलट गई। चीख पुकार मचने के बाद घायलों को बाहर निकाला गया, हादसे में 30 सवारी घायल हैं, इसमें से पांच के गंभीर चोट है।