आगरालीक्स …आगरा में एक्सीडेंट में कारोबारी की मौत हो गई, तीन लोग घायल हैं। वहीं, नील गाय का शिकार करते समय किसान की गोली लगने से मौत हो गई है।
आगरा के ताजगंज क्षेत्र के पंचवटी के पास रविवार को जीप का एक्सीडेंट हो गया। हादसे में मुरैना के कारोबारी 23 वर्षीय रौनक पाराशर की हादसे में मौत हो गई। वहीं तीन अन्य घायल हैं। ये सभी ताजगंज में दोस्त की सगाई में शामिल होने के लिए मुरैना से आए थे। हादसे के बाद से कोहराम मचा हुआ है।
नील गाय का शिकार करते समय लगी गोली
खेरागढ के गांव विधौली में विजय सिंह खेत में चारा काट रहे थे, इसी दौरान उन्हें गोली लग गई। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण आ गए, उन्होंने दो लोगों को दबोच लिया। ये दोनों नील गाय का शिकार कर रहे थे। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
Leave a comment