Sunday , 25 October 2026
Home मनोरंजन Katrina Kaif’s Trending Because of This Pic From Maldives
मनोरंजन

Katrina Kaif’s Trending Because of This Pic From Maldives

193

katrina
नई दिल्ली:
अभिनेत्री कैटरीना कैफ इन दिनों मालदीव में हैं. उन्होंने फेसबुक पर अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए अपने फैन्स को इसकी जानकारी दी. वह वहां हार्पर बाजार ब्राइड इंडिया के फोटो शूट के लिए गई हैं. उनकी यह तस्वीर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है.

कैटरीना ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘मालदीव्स… हार्पर बाजार ब्राइड इंडिया फोटोशूट… 3 प्लेन और 12 घंटों के सफर के बाद… हम पहुंच गए.’ सफेद रंग के स्विम सूट में कैटरीना बेहद आकर्षक लग रही थीं, शायद यही वजह है कि यह तस्वीर इंटरनेट पर खूब देखी जा रही है. उनके फेसबुक पेज पर 15 घंटे पहले पोस्ट हुई इस तस्वीर को एक लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं.

इसी फोटो शूट के लिए डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी मालदीव्स में हैं, उन्होंने वहां की कुछ तस्वीरें भी इंस्टाग्राम की हैं. वैस हम उम्मीद कर सकते हैं कि हमें कैटरीना की और भी खूबसूरत तस्वीरें देखने को मिलने वाली है. साल 2003 में ‘बूम’ से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत करने वाली कैटरीना कैफ को सलमान खान की फिल्म ‘मैंने प्यार क्यों किया’ से पहचान मिली. इसके बाद दोनों ‘पार्टनर’ और ‘एक था टाइगर’ जैसी फिल्मों में साथ नजर आए. दोनों की अगली फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ होगी.

कैटरीना की पिछली तीन फिल्में ‘फैंटम’, ‘फितूर’ और ‘बार बार देखो’ बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर पाई. उनकी आगामी फिल्म ‘जग्गा जासूस’ है जिसमें उनके पूर्व बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर भी काम कर रहे हैं, यह फिल्म अगले साल अप्रैल में रिलीज होगी.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

मनोरंजन

Actor Tiger Shroff is safe after being shot at in Juhu, Mumbai

आगरालीक्स…अभिनेता टाइगर श्राफ पर मुंबई के जुहू में फायरिंग. अभिनेता सुरक्षित. लॉरेंस...

मनोरंजन

Agra News: The film ‘The Barabanki’ will be shot at GIC in Agra. Bipasha Basu and Sunny Kaushal will be coming…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के जीआईसी में होगी फिल्म ‘द बाराबंकी’ की शूटिंग. बिपाशा बसु...

मनोरंजन

Agra News: The star cast of ‘Hanuman Ansh’ visited the Agra District Jail…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की जिला जेल पहुंची ‘हनुमान अंश’ की स्टारकास्ट. कैदियों संग किया...

मनोरंजन

Sunil Lodhi went viral after singing the devotional song ‘Maine Tere Hi Bharose…’

आगरालीक्स…‘मैंने तेरे ही भरोसे…’ फिल्म हनुमान अंश का यह भक्ति गीत लोगों...

error: Content is protected !!