आगरालीक्स आगरा में किडनैपर्स के चंगुल से छूटा कारोबारी पुलिस लाइस में डांस करने लगा, पुलिस ने एक किडनैपर को भी पकडा है। उसके साथियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
बुधवार को आगरा के जगनेर से दवा कारोबारी कपिल मंगल को बदमाशों ने किडनैप कर लिया था, इसके बाद 70 लाख की डिमांड की गई थी। कारोबारी को मुक्त कराने के लिए एसएसपी अमित पाठक ने मोर्चा संभाला था, कई टीम बनाई गईं थी। शनिवार देर रात पुलिस ने दवा कारोबारी कपिल मंगल को किडनैपर्स से मुक्त करा दिया।
पडोसी ने रची साजिश, गुर्जर गैंग ने किया किडनैप
पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि दवा कारोबारी को किडनैप करने के लिए उसके पडौसी बंटू ने साजिश रची थी, कपिल मंगल के किडनैप होने के बाद से बंटू उसे मुक्त कराने की बातें कर रहा था, इस पर पुलिस को शक हुआ। पुलिस की सख्ती के बाद बंटू ने कपिल मंगल को किडनैप कर ले गए बदमाशों की जानकारी दे दी। इसके बाद पुलिस ने छानबीन की और गुर्जर गैंग के चंगुल से शनिवार रात को कपिल मंगल को मुक्त करा लिया।
बदमाशों ने कारोबारी की लगाई पिटाई
कारोबारी कपिल मंगल ने बताया कि बदमाशों ने उसकी पिटाई की, कारोबारी के शरीर पर निशान भी हैं। पीटते हुए बदमाश बार- बार कह रहे थे कि तेरी वजह से पुलिस हमारे परिजनों को परेशान कर रही है और तू पैसे देने के बजाय हमारे खिलाफ मुकदमा कर रहा है।
पुलिस लाइन में किया डांस
दवा कारोबारी कपिल मंगल को पुलिस अपने साथ लेकर पुलिस लाइन पहुंची और प्रेसवार्ता की गई, इस दौरान दवा कारोबारी उदास था, इसे देख वहां म्यूजिक बजा दिया गया और दवा कारोबारी डांस करने लगा।
वीडियो