आगरालीक्स… आगरा रीजन में यमुना एक्सप्रेस वे पर युवती का शव मिला है, युवती की शिनाख्त नहीं हो सकी है, एक्सप्रेस वे के किनारे युवती का शव पडा हुआ था। युवती टॉप और जींस का पेंट पहने हुई है।
रविवार को आगरा रीजन में यमुना एक्सप्रेस वे पर मथुरा के थाना नौहझील क्षेत्र में युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवती के शरीर पर चोटों के निशान हैं इससे आशंका है कि युवती की हत्या करने के बाद शव यमुना एक्सप्रेस वे पर फेंका गया है। युवती ने ब्लू जींस और टॉप पहन रखा था। उसके पास कुछ भी बरामद नहीं हुआ। जिससे उसकी पहचान हो सके। स्थानीय लोग युवती की हत्या के बाद शव फेंके जाने की आंशका जता रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार ने बताया कि मृतका की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।