नईदिल्लीलीक्स..जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के ठिकानों पर सीबीआई का 30ठिकानों पर छापा। तीन सौ करोड़ की रिश्वत का है मामला।
हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की फाइल क्लीयर करने का मामला
सीबीआई ने आज हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट में तीन सौ करोड़ रुपये की रिश्वत मामले में जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के ठिकानों पर छापेमारी की। आरोप है कि सत्यपाल मलिका ने गवर्नर रहते हुए हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की दो फाइलों को क्लीयर करने के लिए तीन सौ करोड़ रुपये की रिश्वत ली थी।
किसान का बेटा हूँ, घबराऊंगा नहीः मलिक
इस संबंध में पूर्व गवर्नर सत्यपाल मलिक ने कहा है कि मैं तीन-चार दिन से बीमार हूं। इसके बावजूद तानाशाह द्वारा मेरे मकान पर सीबीआई से छापे डलवाए जा रहे हैं। सहायक और ड्राइवर तक पर छापे डालकर परेशान किया जा रहा है लेकिन मैं घबराऊंगा नहीं, किसान का बेटा हूं।
पहले भी डाले गए थे छापे
उल्लेखनीय कि हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट मा मले को लेकर जुलाई 2022 में भी छापे मारे गए थे।