Main News Headlines: Congress manifesto released for Jammu and Kashmir
Chandrayaan 3 sent pictures of Moon, August 23 is the day of soft landing
आगरालीक्स…चंद्रयान 3 की नजर से देखें कैसे दिखते हैं अपने चंदा मामा. लैंडर ने भेजी तस्वीरें. 23 अगस्त को हो साफ्ट लैंडिंग, इसके लिए दें शुभकामनाएं…
चंद्रयान 3 का विक्रम लैंडर अब 113 वाई 157 किमीं की कक्षा में आ गया है. यानी अब उसकी चंद्रमा से सबसे कम दूरी 113 किमी. है तो वहीं सबसे ज्यादा दूरी 157 किमी.. इसरो ने डीबूस्टिंग के जरिए चंद्रयान की कक्षा घटाई है. डीबूस्टिंग यानी स्पेसक्राफ्ट की रफ्तार को धीमी करना. इसरो अब डीबूस्टिंग का दूसरा आपरेशन 20 अगस्त को रात 2 बजे परफार्म करेगा. इसके बाद लैंडर की चंद्रमा से न्यूनतम दूरी 30 किमी और अधिकतम दूरी 100 किमी. रह जाएगी. सबसे कम दूरी से ही 23 अगस्त को शाम 5 बजकर 47 मिनट पर साफ्ट लैंडिंग का प्रयास किया जाएगा.
लैंडर ने भेजी चंद्रमा की तस्वीरें
इससे पहले 17 अगस्त को चंद्रयान 3 के पोपल्शन मॉड्यूल को लैंडर—रोवर से अलग किया गया था. सेपरेशन के बाद लैंडर ने प्रोपल्शन मॉडयूल से कहा— ‘थैंकस फॉर द राइट मेट.’ इस दौरान लैंडर पर लगे कैमरे ने प्रोपल्शन मॉडयूल की फोटो के साथ् चंद्रमा की भी तस्वीरें खींचीं.