आगरालीक्स ..आगरा में होटल क्लब और पार्क में क्रिसमएस और न्यू ईयर की पार्टी के लिए अनुमति लेनी होगी, अनुमति ना लेने पर 20 हजार रुपये जुर्माना और छह महीने की कैद हो सकती है। इसके लिए सख्ती की गई है।
आगरा में न्यू ईयर का काउंट डाउन शुरू हो चुका है, इससे पहले क्रिसमस की धूम मचेगी। होटल, रेस्टोरेंट, क्लब और पार्क में पार्टियां आयोजित की जाएंगी। मगर, इस बार पार्टी आयोजित करने के लिए जिला प्रशासन की अनुमति लेनी होगी। आगरा के एडीएम वित्त एवं राजस्व रमेश चंद्र ने होटल, रेस्टोरेंट, डिस्को क्लब से क्रिसमस और न्यू ईयर की पार्टी के लिए जिला मजिस्ट्रेट की अनुमति लेने के लिए कहा है। अनुमति ना लेने पर 20 हजार रुपये का आर्थिक जुर्माना और छह महीने कारागार की सजा होगी। मनोरंजन कर विभाग ने सप्ताह भर पहले ही एनओसी लेने के निर्देश दिए हैं।