आगरालीक्स ..आगरा में जय झूलेलाल सेवा संगठन के शिविर में डॉक्टरों ने आगाह किया कि सर्दी में प्रदूषण लोगों की आंखों पर आक्रमण कर रहा है। लिहाजा बड़े ही नहीं बच् को भी आंखों में जलन, खुजली व घुंघला दिखने की समस्या हो रही है। यह बात जय झूलेलाल सेवा संगठन, कमला नगर द्वारा आयोजित हेल्थ कैम्प में स्पष्ट हुई। सर्दी में जोड़ों में दर्द की समस्या लेकर पहुंचने वाले मरीजों की संख्या भी अधिक थी।
कैम्प का उदघाटन सिन्धी सेन्ट्रल पंचायत के अध्यक्ष जीवत राम करीरा व परमानंद आतवानी जी द्वारा किया गया जिसमे डॉक्टर किशोर पंजवानी व डॉ शर्मिला पंजवानी द्वारा सभी डॉ का स्वागत किया गया। शिविर में 622 मरीजों का परीक्षण 12 डाकटरों की टीम ने किया। 250 मरीजों के ब्लड शुगर जांच के लिए सैम्पिल लिए गए। इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष दीपक अतवानी, महामंत्री राजीव नागरानी, कोषाध्यक्ष मनीष हरजानी, शेरू साधवानी, जितेंद्र कुकरेजा, विकास दुलहानी, लकी सावलानी, किशोर कुंदवानी, जितेंद्र नागवानी, नितिन सुखेजा, तरुण हरजानी, किशोर मेहता, विजय सिंधानी, राजेश कटारिया, पंकज बुलानी, कमल कुंडलनी, तरुण जुम्मानी, सुनील माखिजा, पंकज सुखेजा, अनिल भाटिया, किशोर तलरेजा, रवि रोहिरा, कपिल छाबरा, धीरज वलेचा, अशोक गुरबाणी, हेमंत चोइठवानी, घनश्याम लालवानी, जय भोजवानी, आशीष खत्री, दीपक दयानी, कमल वाधवानी, मोंटी आदि मौजूद रहे।

इन डॉक्टरों ने किया परीक्षण
डॉ. किशोर पंजवानी, डॉ. शर्मिला पंजवानी, डॉ. खेम पंजवानी, डॉ. कैलाश विश्वानी, डॉ. सुनीता पंजवानी, डॉ. जेएल पुरसनानी, डॉ. लाखन सिंह, डॉ. शुभम सिंघल, डॉ. सुनील सबलानी, डॉ. नीरज बसंतानी, डॉ. आरएन द्विवेदी, डॉ. रेनू अग्रवाल, डॉ. धर्मेन्द्र हरजानी, डॉ. शुभम अग्रवाल।