आगरालीक्स.. आगरा में सुबह से तेज धूप निकल रही है, जाने दो अप्रैल तक मौसम कैसा रहेगा और कोरोना पर तापमान का क्या असर है।
आगरा में शुक्रवार को बारिश के बाद शनिवार सुबह से धूप निकल रही है। इससे तापमान बढ रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि शनिवार को 33 डिग्री तक तापमान पहुंच सकता है। दो अप्रैल तक तेज धूप निकलने के साथ तापमान में बढोत्तरी होगी।
आईएमडी का अनुमान
28-Mar 19.0 33.0 Mainly Clear sky
29-Mar 17.0 30.0 Mainly Clear sky
30-Mar 17.0 31.0 Mainly Clear sky
31-Mar 18.0 32.0 Mainly Clear sky
01-Apr 19.0 33.0 Mainly Clear sky
02-Apr 19.0 34.0 Mainly Clear sky
तापमान बढने का कोरोना पर क्या असर है
ऐसा कहा जाता है कि वायरस 40 डिग्री तापमान पर नष्ट हो जाते हैं लेकिन कोरोना वायरस कोविड 19 नया वायरस है, इस पर तापमान को लेकर स्टडी नहीं हुई हैं, कुछ स्टडी में कहा जा रहा है कि कोरोना वायरस 60 से 70 डिग्री तापमान के बाद नष्ट हो सकता है लेकिन कुछ कहा नहीं जा सकता। विशेषज्ञों का यह भी कहना है कि कोरोना संक्रमित मरीजों के थूक और छींक के सूक्ष्म कणों से कोरोना वायरस का संक्रमण फैलता है, गर्मी में ये कण बहुत जल्दी खत्म हो जाते हैं इसलिए संक्रमण का खतरा कम हो सकता है। कोरोना वायरस का ही प्रकार कोरोना सार्स 2002 में फैला था, यह जुलाई में खत्म हो गया था, इसलिए कहा जा रहा है कि कोरोना वायरस भी जुलाई तक खत्म हो सकता है।