आगरालीक्स… आगरा में लोगों को दवाओं के लिए भटकना नहीं पडेगा, आज से बदलाव किया गया है। अब मेडिकल स्टोर और थोक दवा की दुकानें हर रोज खुलेंगी। दुकान पर एक मीटर की दूरी और मुंह पर मास्क पर रुमाल बांध कर ग्राहक खडे हो सकते हैं। वहीं, अधिक से अधिक होम डिलीवरी करने पर जोर दिया जाएगा।
