आगरालीक्स… आगरा से सीएम योगी आदित्यनाथ मथुरा पहुंच गए हैं, मथुरा से हेमा मालिनी के नामांकन से पहले बांके बिहारी मंदिर में आशीर्वाद लिया। उनके साथ मथुरा की सांसद हेमा मालिनी और प्रदेश के उर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा भी रहे।
सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 11 .30 बजे के बाद ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे, इसके चलते आम श्रद्धालुओं के लिए गेट एक से प्रवेश बंद कर दिया गया। इससे श्रद्धालुओं को दिक्कत हुई। करीब 20 मिनट तक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बांके बिहारी मंदिर में रहे और पूजा अर्चना कर राजभोग की आरती के भी दर्शन किए। पूजा अर्चना सेवायत रजत गोस्वामी ने कराई।