आगरालीक्स… आगरा में नामांकन करने के लिए कलक्ट्रेट प्रत्याशी पहुंचने लगे हैं, बसपा प्रत्याशी मनोज सोनी ने आगरा सुरक्षित सीट से नामांकन किया, उनके साथ बसपा के सुनील चित्तौड और सपा के वाजिद निसार रहे। इस सीट पर भाजपा से प्रो एसपी सिंह बघेल और कांग्रेस से प्रीता हरित प्रत्याशी हैं।
आगरा में द्वितीय चरण में 18 अप्रैल को मतदान होना है, 26 मार्च तक नामांकन होगा। नामांकन में दो दिन रह गए हैं, सोमवार सुबह 11 बजे सपा बसपा रालोद गठबंधन से बसपा प्रत्याशी मनोज सेनी अपने समर्थकों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां उनके साथ प्रस्तावक के रुप में बसपा के जोन कोआर्डिनेटर सुनील चित्तौड और सपा के शहर अध्यक्ष वाजिद निसार नामांकन करने के लिए पहुंचे।
बसपा प्रत्याशी मनोज सोनी ने आगरा सुरक्षित सीट से नामांकन किया,
रोचक होगा मुकाबला
आगरा सुरक्षित सीट पर दो बार से भाजपा से राम शंकर कठेरिया सांसद रहे हैं। इस सीट पर जातिगत समीकरण के साथ विकास और अन्य पफैक्टर भी काम करते हैं। इस बार भाजपा ने डॉ राम शंकर कठेरिया का टिकट काट दिया है। प्रो एसपी सिंह बघेल को प्रत्याशी घोषित किया है। इस सीट पर बसपा प्रत्याशी मनोज सोनी भी नए हैं और कांग्रेस प्रत्याशी प्रीता हरित भी शहर के लिए नहीं हैं। ऐसे में इन तीनों के बीच आगरा सुरक्षित सीट से रोचक मुकाबला देखने को मिलेगा।