आगरालीक्स…आगरा के सेंट पीटर्स कॉलेज में हुई तैराकी प्रतियोगिता. सुपर लीजेंड्स वर्ग में हर्ष, लीजेंड्स वर्ग में गौरव व सुमुख और स्टार्स में आर्तुर सिसोदिया ने जीते सर्वाधिक पदक. सेंट पॉल्स हॉल ने जीता टीम वर्ग का खिताब
सेंट पीटर्स कॉलेज ओल्ड बॉयज एसोसिएशन द्वारा आयोजित पूर्व छात्रों की तैराकी प्रतियोगिता आज सेंट पीटर्स कॉलेज के तरणताल पर संपन्न हुई. सुपर लीजेंड्स वर्ग में हर्ष महाजन, लीजेंड्स में गौरव गोयल व सुमुख उपाध्याय और स्टार्स में आर्तुर सिसोदिया ने सर्वाधिक पदक जीते. टीम वर्ग का खिताब सेंट पॉल्स हाउस ने जीता.
ये बने विजेता
सुपर लीजेंड्स 50 मीटर फ्री स्टाइल में हर्ष महाजन प्रथम, गौरव खंडेलवाल द्वितीय और अंकुर अग्रवाल तृतीय रहे. इसी वर्ग की 50 मीटर बैक स्ट्रोक प्रतियोगिता में रामानंद चौहान ने प्रथम, हर्ष महाजन ने दूसरा और अंकुर अग्रवाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया. 50 मीटर ब्रैस्ट स्ट्रोक में संदीप एडवर्ड ने पहला रामानंद चौहान ने दूसरा और अंजुल शर्मा ने तीसरा स्थान पाया.
लीजेंड्स वर्ग 50 मीटर फ्री स्टाइल में सुमुख उपाध्याय प्रथम, गौरव गोयल द्वितीय और क्षितिज सचदेवा तृतीय इसी वर्ग की 50 मीटर बैक स्ट्रोक प्रतियोगिता में गौरव गोयल ने प्रथम, नमन जग्गी ने दूसरा और सुमुख उपाध्याय ने तीसरा स्थान प्राप्त किया. 50 मीटर ब्रैस्ट स्ट्रोक में कलीम अहमद ने पहला डॉ. शुभम जैन ने दूसरा और मोहित मदान ने तीसरा स्थान पाया. लीजेंड्स वर्ग में 100 मीटर फ्री स्टाइल भी आयोजित हुई इसमें सुमुख उपाध्याय ने प्रथम गौरव गोयल ने दूसरा और क्षितिज सचदेवा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया.
स्टार्स वर्ग 50 मीटर फ्री स्टाइल में आर्तुर सिसोदिया प्रथम, युवराज सिंह भदोरिया द्वितीय और निष्कर्ष दोनेरिया तृतीय 50 मीटर ब्रैस्ट स्ट्रोक में आर्तुर सिसोदिया ने पहला संभव महाजन ने दूसरा और निष्कर्ष दोनेरिया ने तीसरा स्थान पाया इसी वर्ग की 100 मीटर फ्री स्टाइल प्रतियोगिता में आर्तुर सिसोदिया ने पहला सार्थ महाजन ने दूसरा और युवराज सिंह भदोरिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया.