आगरालीक्स…बधाई हो, टी20 विश्व कप में भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराया. 114 रन पर आल आउट हुई पाकिस्तान की टीम…
टी 20 विश्व कप 2026 में श्रीलंका के प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए मैच में भारत ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया है. भारत की जीत के साथ ही आगरा सहित देशभर में आतिशबाजी होने लगी. पहले खेलते हुए भारतीय क्रिकेट टीम ने ईशान किशन की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर 175 रन बनाए. जवाब में खेलने उतरी पाकिस्तान की टीम 114 रन पर आलआउट हो गई. भारत की ओर से हार्दिक पांडया, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और बरुण चक्रवर्ती ने दो दो विकेट लिए तो वहीं कुलदीप यादव और तिलक वर्मा को एक एक विकेट मिला. पाकिस्तान की तरफ से उस्मान खान ने सर्वाधिक 44 रन बनाएनो हैंडशेक के साथ खेला गया मैच
भारत और पाकिस्तान के बीच हुए इस मैच में भी कोई हैंडशेक नहीं हुआ. पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और अभिषेक शर्मा 0 रन पर सलमान आगा के शिकार बन गए. हालांकि इसके बाद तिलक वर्मा और ईशान किशन ने पारी को संभाला. ईशान किशन ने ताबड़तोड़ 77 रन की पारी खेली. इसमें 10 चौके और तीन छक्के बनाए. तिलक वर्मा ने 25 और सूर्य कुमार यादव ने 32 रन की पारी खेली. शिवम दुबे ने 27 रन बनाए. भारत ने 20 ओवर में 174 रन बनाए.
लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की खराब शुरुआत हुई. साहिबजादा फरहान जीरो पर हार्दिक पांडया का शिकार बने. अगले ही ओवर में जसप्रीत बुमराह ने पहले सईम अयूब और फिर कप्तान सलमान आगा को चलता किया. अक्षर पटेल ने बाबर आजम को 6 रन पर बोल्ड कर दिया. उस्मान खान ने पारी संभालने की कोशिश की लेकिन वो 44 रन बनाकर अक्षर पटेल का शिकार बने. इसके बाद लगातार अंतराल में पाकिस्तान के विकेट गिरे और 114 रन पर पाकिस्तान की टीम आल आउट हो गई.