आगरालीक्स ..आगरा में कांग्रेस की सियासी एयर स्ट्राइक, फतेहपुर सीकरी सीट पर राजबब्बर के चुनाव लडते ही बसपा के कई पूर्व विधायक कांग्रेस में शामिल।
शनिवार को आगरा के होटल पीएल पैलेस में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर प्रेसवार्ता कर रहे हैं, उनकी प्रेसवार्ता में बसपा के पूर्व विधायक डॉ धर्मपाल सिंह पहुंच गए हैं।
कांग्रेस ने आगरा की फतेहपुर सीकरी सीट से प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर को प्रत्याशी घोषित किया है, आगरा सुरक्षित सीट से प्रीता हरित कांग्रेस प्रत्याशी हैं।
इन्होंने थामा कांग्रेस का हाथ
बसपा से एत्मादपुर से विधायक रहे डॉ धर्मपाल सिंह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर के करीबी हैं, वे राजबब्बर द्वारा बनाई गई पार्टी से 2007 में एकमात्र विधायक चुने गए थे, इसके बाद वे बसपा में शामिल हो गए थे और राजबब्बर ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया था। डॉ धर्मपाल सिंह एत्मादपुर से 2012 के चुनाव में बसपा से चुने गए, पिछले विधानसभा चुनाव में उन्होंने भाजपा प्रत्याशी राम प्रताप को टक्कर दी थी लेकिन हार गए थे। लोकसभा चुनाव के लिए पफतेहपुर सीकरी से सीमा उपाध्याय के हटने के बाद डॉ धर्मपाल सिंह ने बसपा से चुनाव लडने के लिए दावेदारी की थी लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिली। इसके बाद वे कांग्रेस में शामिल हुए हैं, उनके साथ बसपा के फतेहपुर सीकरी से पूर्व विधायक सूरज पाल सिंह, भगवान सिंह कुशवाह भी कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।
ये हुए कांग्रेस में शामिल
रालोद के पुर्व विधायक अनिल चौधरी,
अकोला से ब्लॉक प्रमुख ओंकार सिंह
बसपा के पुर्व विधायक,धर्म पाल,
बसपा के पूर्व विधायक भगवान सिंह कुशवाह
बसपा के पूर्व विधायक सूरजपाल कोंग्रस में