आगरालीक्स… आगरा में सीबीएसई की 10 वीं परीक्षा देने जा रहे छात्रो की बस पलटी, एक दर्जन छात्र घायल हैं, तीन छात्रों की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आगरा के बरहन क्षेत्र में डीएस पब्लिक स्कूल का सीबीएसई 10 वीं की परीक्षा का सेंटर सेंट माक्र्स स्कूल, कुबेरपुर पडा है। शनिवार को हाईस्कूल की बोर्ड की परीक्षा था, डीएस पब्लिक स्कूल की बस से दो दर्जन छात्र परीक्षा देने के लिए सेंट माक्सर्स स्कूल जा रहे थे। बरहन क्षेत्र में गाडी को ओवरटेक करते समय स्कूल बस पलट गई, स्कूल बस के पलटने से मची चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोग आ गए, उन्होंने बस में पफंसे छात्र छात्राओं को बाहर निकाला। इसमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है, छात्रों को स्थानीय लोगों की मदद से एपफएच मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।
राहगीरों ने सेंटर पर पहुंचाए छात्र
बस में दो दर्जन छात्र छात्राएं थे, कुछ को चोट नहीं आई थी, 10 बजे से बोर्ड परीक्षा का पेपर शुरू होना था। ऐसे में राहगीरों ने छात्रों को सेंट माक्र्स स्कूल तक पहुंचाया। हादसे के बाद से छात्रों का रो रोकर बुरा हाल है, उनके परिजन भी पहुंच गए हैं।