Wednesday , 14 January 2026
Home बिगलीक्स Controversy on UPPSC chairman Dr. Sunil Kumar Jain of Agra college
बिगलीक्स

Controversy on UPPSC chairman Dr. Sunil Kumar Jain of Agra college

sunil
आगरालीक्स….
आगरा के यूपीपीएससी के कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ सुनील कुमार जैन भी कातिलाना हमले के आरोपी रहे हैं, उन पर आगरा में ही मुकदमा दर्ज हुआ था । इससे पहले कमला नगर निवासी डॉ अनिल यादव पर मुकदमा दर्ज होने पर अध्यक्ष पद से हटा दिया गया था।
प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति ने आरटीआई के तहत आगरा कॉलेज में शिक्षक रहे छीपीटोला निवासी डॉ सुनील कुमार जैन के आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी मांगी थी। इस पर पुलिस ने शून्य आख्या दे दी, समिति ने अपील की। इस पर आगरा पुलिस द्वारा आरटीआई में दिए गए जवाब में स्वीकार किया है कि डॉ सुनील कुमार जैन पर 1990 में थाना न्यू आगरा में अपराध क्रमांक संख्या 447 में धारा 147 148 149 307 436 में मुकदमा दर्ज है, वे छठवें नंबर पर आरोपी हैं। दूसरे मुकदमे में वे तीसरे नंबर के आरोपी हैं और अपराध क्रमांक संख्या 447 ए पर 395 336 धाराओं में मुकदमा दर्ज है। हालांकि, सुनील कुमार जैन के पिता और पता मुकदमे में दर्ज नहीं है, आगरा कॉलेज के प्रबंधक लिखा हुआ है। प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति के अध्यक्ष अयोध्या सिंह इस मामले में हाईकोर्ट में जाने की तैयारी कर रहे हैं।
उधर, यूपीपीएससी के कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ सुनील कुमार सिंह ने मीडिया में कहा कि उक्त मुकदमे उन्हीं के नाम के एक पार्षद पर स्थानीय नेताओं के साथ महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन करने और अधिकवक्ताओं से मारपीट होने पर दर्ज किए गए थे। इस मामले में वर्ष 2012 में पार्षद दोष मुक्त हो चुके हैं, उन्होंने मुकदमे में गलत वल्दियत लिखे जाने की बात भी कही थी।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Local News: Agra’s Four friend three days in Car 125 KM from Leh-Ladakh, Rescued

आगरालीक्स आगरा से घूमने गए चार दोस्तों ने लेह से 125 किलोमीटर...

बिगलीक्स

Agra Local News: STF reaches SN Medical College Agra for KGMU Dr. Rameej religious conversion case

आगरालीक्स केजीएमयू महिला जूनियर रेजिडेंट के यौन शोषण और धर्मांतरण की जांच...

बिगलीक्स

Agra Local News: 27 year old Management Student found hanging in PG Room in Agra

आगरालीक्स आगरा के होटल मैनेजमेंट के छात्र का शव पीजी में लटका...

बिगलीक्स

Agra Local News: Rain forecast on 18th January 2026 in Agra

आगरालीक्स आगरा में शीतलहर का प्रकोप, 18 जनवरी को बारिश के आसार,...

error: Content is protected !!