आगरालीक्स…आगरा में नहीं मिला कोई भी कोरोना मरीज…पर महाराष्ट्र में रिकॉर्ड मरीज मिल रहे और जानिए इस राज्य में मई से पहले नहीं खुलेंगे कक्षा 5 तक के स्कूल. कोरोना पर पूरा अपडेट
आगरा में कोरोना के 18 मरीज
गुरुवार को आगरा में कोरोना का एक भी मरीज नहीं मिला. स्वास्थ्य विभाग द्वारा आगरा में कोरोना महामारी को कंट्रोल किया हुआ है. हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने ये भी चेताया है कि केस भले ही कम मिल रहे हों लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि कोरोना महामारी खत्म हो गई है. अभी हमें इसको लेकर सावधानी बरतने की पूरी जरूरत है. आगरा में अब केवल 18 मरीजों का ही इलाज चल रहा है. अब तक 559387 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं जिनमें से 10544 लोग अब तक संक्रमित मिल चुके हैं. इनमें से 174 मरीजों की जान जा चुकी है जबकि 10352 मरीज इस संक्रमण से आगरा में ठीक हो चुके हैं.
महाराष्ट्र में रिकॉर्ड
बात अगर देश की हो तो महाराष्ट्र में रिकॉर्ड तोड़ कोरोना संक्रमितों का मिलना अभी भी जारी है. पिछले कुछ दिनों से यहां दोबारा संक्रमण की रफ्तार तेज होती दिखाई दे रही है. बुधवार को यहां पर एक दिन में करीब 10 हजार लोग कोरोना संक्रमित पाए गए जो कि पिछले तीन महीने में सबसे ज्यादा है.
मध्यप्रदेश में भी बढ़ रहे मरीज, स्कूलों को लेकर सूचना जारी
इधर मध्य प्रदेश में भी पिछले कुछ दिनों से संक्रमित मरीजों के मिलने की संख्या में इजाफा देखा गया है. भोपाल और इंदौर में इनकी संख्या सबसे अधिक देखी गई है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में कक्षा 5 तक के स्कूल मई से पहले खुलने की संभावना नहीं जताई जा रही है.