आगरालीक्स…आगरा में राहत—नहीं बढ़े एक्टिव केस. महाराष्ट्र—केरल के बाद दिल्ली में फिर से बढ़े कोरोना मरीज. इन शहरों में एक सप्ताह के लिए बढ़ा लॉकडाउन, जानिए पूरा अपडेट.
आगरा में शनिवार को मिला 1 संक्रमित
आगरा में एक्टिव केस जो लगातार फिर से बढ़ते हुए दिखाई दे रहे थे, वह शनिवार को नहीं बढ़े. शनिवार को आगरा में सिर्फ 1 कोरोना संक्रमित मिला. जबकि शुक्रवार की तरह शनिवार को भी 20 एक्टिव केस ही रहे. आगरा में अब तक 545409 लोगों की कोरोना सैंपलिंग की जा चुकी है. आगरा में अब तक 10535 संक्रमित मिल चुके हैं जबकि 10341 कोरोना संक्रमित डिस्चार्ज हो चुके हैं. 174 मरीजों की जान जा चुकी है.
इन जिलों में बढ़ा लॉकडाउन
महाराष्ट्र में कोविड 19 के मरीज लगातार मिल रहे हैं. इस बीच राज्य सरकार की ओर से अमरावती और अचलपुर शहर में लॉकडाउन को एक सप्ताह के लिए बढ़ा दिया गया है. 21 फरवरी को, जिला प्रशासन ने बढ़ते कोरोनावायरस मामलों के कारण सोमवार, 22 फरवरी से एक सप्ताह के लॉकडाउन को लागू किया था. लॉकडाउन पहले 1 मार्च 2021 तक लागू होना चाहिए था, हालांकि, अब इसे सात मार्च तक और सात दिनों तक बढ़ा दिया गया है.
इन राज्यों में बढ़े केस
देश में एक बार फिर कोरोना संक्रमण में तेजी देखने को मिल रही है. महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक, पंजाब के बाद दिल्ली में भी कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते हुए दिखाई दे रहे हैं.सबसे ज्यादा मरीज महाराष्ट्र में मिल रहे हैं. शुक्रवार को इस राज्य में 8333 नये कोरोना मरीज मिले. वहीं इसके अलावा केरल, कर्नाटक और दिल्ली में भी कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते देखे गए हैं.