Agra News: The Christian community became emotional remembering Jesus on
Yeti Mangal of Agra gets National Award for NCC# agranews
आगरालीक्स…आगरा की यति मंगल को मिला एनसीसी का ‘रक्षा सचिव प्रशंसा पत्र’ का राष्ट्रीय सम्मान. यूपी की पहली कैडेट बनीं.
यति बनीं यूपी की पहली कैडेट
आगरा कॉलेज एनसीसी आर्मी विंग की कैडेट एसयूओ यति मंगल को एनसीसी मेँ उनके विशेष योगदान के लिए एनसीसी “रक्षा सचिव प्रसंशा पत्र” (डिफेंस सेक्रेटरी कमंडेशन कार्ड) से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान प्रतिवर्ष एनसीसी में विशेष योगदान एवं उपलब्धियों के लिए पूरे देश से चुने हुए सर्वश्रेष्ठ कैडेट्स एवं एनसीसी अधिकारियों को प्रदान किया जाता है। यति मंगल वर्ष 2019 में एनसीसी में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु उत्तर प्रदेश के “मुख्यमंत्री रजत पदक” से भी सम्मानित हो चुकी हैं। यह सम्मान पाने वाली वह उत्तर प्रदेश की प्रथम छात्रा कैडेट हैं।
आगरा के इन लोगों को अब तक मिला है ये सम्मान
आगरा कालेज एनसीसी आर्मी विंग के कम्पनी कमाण्डर लेफ्टिनेंट अमित अग्रवाल ने बताया कि इससे पूर्व आगरा कॉलेज के ही मेजर आर के सिंह, डा चित्रलेखा सिंह एवं यूओ माधवेन्द्र दुबे को 1995-96 में यह सम्मान प्राप्त हो चुका है। उनके इस सम्मान पर आगरा ग्रुप एनसीसी कमांडर ब्रिगेडियर मनोज मोहन, आगरा कॉलेज के प्राचार्य डॉ एसके मिश्रा, डिप्टी कमांडर कर्नल एसके पांडियन, वाहिनी के कमान अधिकारी कर्नल अजय मिश्रा, कम्पनी कमाण्डर लेफ्टिनेंट अमित अग्रवाल, मेजर आर के सिंह, फ्लाइट लेफ्टिनेंट वीके सिंह एवं ले. रीता निगम ने प्रसन्नता व्यक्त की है तथा उन्हें बधाई दी है।