आगरालीक्स ..आगरा में सतर्क हो जाएं, खुद को मोबाइल कंपनी का बताकर कॉल की जा रही है, 25 लाख की लॉटरी निकलने का प्रमाण पत्र व्हाटस एप पर भेजकर ठगी का खेल चल रहा है। एक महिला से 35 हजार रुपये ठग लिए गए, साइबर सेल को जांच सौंपी गई है।
आगरा में एत्माद्दौला क्षेत्र की रहने वाली गुड़िया के पास पिछले दिनों उसके पास एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने कहा कि वो एक मोबाइल कंपनी से बोल रहा है। उसका नंबर का चयन इनाम के लिए हुआ है। 25 लाख रुपये की लॉटरी निकलने की बात कही। लॉटरी का प्रमाण पत्र भी व्हाट्स एप कर दिया। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस के दस हजार रुपये की मांग की। इस पर गुड़िया ने रकम जमा कर दी।
इसके बाद उससे कहा गया कि रकम डॉलर में है। उसे डालर को इंडियन करेंसी में रुपये बदलने के लिए एक प्रतिशत के हिसाब से टैक्स देना होगा। गुड़िया ने 25 हजार रुपये भी जमा कर दिए। इसके बाद 45 हजार रुपये और मांगे जा रहे थे। उसे शक हो गया, रुपये वापस देने के लिए कहा तो मोबाइल स्विच आफ हो गया, मामले की जांच साइबर सेल को सौंपी गई है।