Sunday , 25 October 2026
Home बिगलीक्स Dancer harassed by Colleague in Agra
बिगलीक्स

Dancer harassed by Colleague in Agra

240

आगरालीक्स… आगरा में आॅर्केस्ट्रा पार्टी में डांसर के साथ उसके साथी ने शारीरिक संबंध बनाए, उसके घर जाने लगा, डांसर ने उससे शादी करने के​ लिए कहा तो इन्कार कर दिया और मोबाइल से फोटो डिलीट कर दिए। युवती ने थाना न्यू आगरा में साथी युवक के खिलाफ तहरीर दी है।
आगरा के थाना न्यू आगरा क्षेत्र की रहने वाली युवती आॅर्केस्ट्रा पार्टी में डांसर है। उसके साथ काम करने वाला युवक का युवती के घर आना जाना हो गया। युवती का आरोप है कि युवक ने उसे अपने जाल में फंसाया, शादी करने का झांसा देकर उसके साथ समय बिताने लगा। कई बार युवती के साथ युवक ने शारीरिक संबंध बनाए और शादी करने के लिए तैयार हो गया। मगर, पिछले कुछ दिनों से युवक ने उसके घर आना बंद कर दिया, उसके मोबाइल में दोनों के साथ जो फोटो थे वह भी डिलीट कर दिए।
10 हजार रुपये लेकर हुआ गायब
युवती का आरोप है कि बुधवार को युवक आया, मोबाइल से फोटो डिलीट करने के बाद 10 हजार रुपये लेकर चला गया। उसने युवती से शादी करने से इन्कार कर दिया है। इस मामले में युवती ने थाना न्यू आगरा में युवक पर मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी है।
10 महीने पहले हो चुकी है पति की मौत
डांसर के पति की 10 महीने पहले मौत हो गई थी, इसके बाद युवक ने उसके साथ नजदीकी बढाई और घर आने लगा। युवती से शादी करने का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने शुरू कर दिए।
एचआर मैनेजर ने लगाए यौन शोषण के आरोप
आगरा की एचआर मैनेजर को कंपनी संचालक दुबई ले गया, वहां उसके साथ यौन शोषण किया, उसे अपनी पत्नी की तरह से रखा, युवती कंपनी संचालक से शादी करने के लिए कहने लगी तो इन्कार कर दिया। युवती ने एसएसपी से शिकायत की है, एसएसपी ने सीओ लोहामंडी को जांच के आदेश दिए हैं। युवती चाहती है कि कंपनी संचालक पर दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज हो, जिससे वह किसी और के साथ ऐसा काम ना कर सके।
आगरा के शाहगंज क्षेत्र निवासी युवक की गई कंपनी हैं, उसकी कंपनी में 2011 में युवती ने एचआर मैनेजर के पद पर ज्वाइन किया, इसके बाद से कंपनी संचालक युवती से नजदीकी बढाने लगा। युवती को शादी का झांसा दिया और उसके परिजनों को भी अपनी बातों में ले लिया।
दुबई ले गया और करने लगा यौन शोषण
युवती का आरोप है कि कंपनी संचालक युवती को 2016 में दुबई ले गया, उसके परिवार के लोग भी उसके साथ गए। दुबई में वो उसके पति की तरह व्यवहार करने लगा। दुबई में वह युवती से पति की तरह से पेश आया, उसके परिजनों ने भी कोई आपत्ति नहीं की। इसके बाद कंपनी संचालक ने युवती को अपनी हवस का शिकार बनाया और यौन शोषण करने लगा। दुबई में उसके साथ रहा, दुबई से लौटने के बाद युवती का यौन शोषण करता रहा।
युवती का आरोप है कि कंपनी संचालक से वह शादी के लिए कहती तो कह देता कि इतनी क्या जल्दी ही। युवती ने शादी के लिए दबाव बनाना शुरू किया तो इन्कार कर दिया। युवती ने कंपनी संचालक के परिजनों से कहा, उन्होंने युवती से बात तक नहीं कीै। युवती का कहना है कि वह कंपनी संचालक पर दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराएगी। जिससे वह किसी और के साथ गंदा खेल ना खेल सके।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Road collapse in Paliwal Park Agra, Video

आगरालीक्स …वीडियो आगरा में सुबह सुबह पालीवाल पार्क में धंसी सड़क, टहलने...

बिगलीक्स

Agra News: Fire break out in electric bus in Agra

आगरालीक्स… आगरा से जयपुर जा रही बस की बैटरी में आग लगने...

बिगलीक्स

Agra News: Amul Butter rate hike, Short in market

आगरालीक्स आगरा में अमूल बटर शॉर्ट, रेट भी बढ़े, जानें क्या है...

बिगलीक्स

Agra Weather News: Today weather forecast

आगरालीक्स आगरा में सुबह के तापमान में आ रही लगातार गिरावट, जानेंआगरा...

error: Content is protected !!