Monday , 16 February 2026
Home agraleaks Daring bike stunts of BSF in Agra
agraleaks

Daring bike stunts of BSF in Agra

bsf 2
आगरालीक्स
 …..आगरा में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के मोटरसाइकिल दस्ते ‘जांबाज’ के हैरतअंगेज करतब देखना चाहते हैं तो शुक्रवार और शनिवार को मौका मिल सकता है। जीत सिंह स्टेडियम में सुबह नौ से शाम चार बजे तक बीएसएफ के जवानों के बाइक पर स्टंट सहित अन्य हैरतअंगेज करतब देख सकते हैं।
बीएसएफ के स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में जीत सिंह स्टेडियम में गुरुवार को जवानों ने ‘म्यूजिक राइड’ और लॉयन जंप का प्रदर्शन किया तो दर्शकों की सांसे थम गई। आग के गोले से पार होती बाइक हो या यू बॉल जंप में कांच के फ्रेम को तोड़कर निकलते टीम लीडर इंस्पेक्टर अवधेश सिंह। यहां प्रशिक्षित डॉग्स ने करतब दिखाए।
मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर विकास सैनी, अमितराज, परमजीत सिंह और मुकेश त्यागी समेत अन्य बीएसएफ अफसरों का ‘जांबाज’ टीम के लीडर इंस्पेक्टर अवधेश सिंह ने बाइक पर खड़े होकर बार्डर मैन सेल्यूट से स्वागत किया। फिर एयरो पोजीशन में आरक्षक सोनू कुमार व रामपाल ने राइडिंग की। बाइक सवारों ने चलती बाइक पर लोटस, मिनी लोटस और योग दिखाए। बैक राइडिंग ही नहीं, सीढ़ी पर खड़े दुर्गेश कुमार ने दांतों तले अंगुली दबाने पर मजबूर कर दिया। मंकी राइडिंग, हॉर्स राइडिंग, लैडर डबल, फिश राइडिंग, एक्सराइज विद राइडिंग जैसे प्रदर्शन की रोमांच अभूतपूर्व था।

म्यूजिकल राइड
म्यूजिकल राउंड में 16 जवानों ने मैदान पर जिस साहसिक ढंग बाइकों को गोल घुमाया कि लोग दम साधे देखते रहे। इसके बाद दस लोगों के ऊपर से लॉयन जंप दिखाकर अशोक दीक्षित ने हैरान किया तो फायर जंप से एन मुत्थु कुमार ने तालियां बटोरीं। करीब 35 मिनट के इस विश्वस्तरीय प्रदर्शन पर अतिथियों ने जवानों की खूब प्रशंसा की।
बेबी डॉग ने दिया गुलदस्ता
टीम लीडर इंस्पेक्टर दिलबाग के साथ प्रशिक्षकों ने लेब्राडोर और जर्मन शेफर्ड प्रजाति के आठ डॉग्स के करतबों का प्रदर्शन किया। बेबी डॉग ने ब्रिगेडियर को गुलदस्ता भेंट किया। फिर डॉग्स ने विस्फोटक पहचानना, बारूदी सुरंग, मानव बम और नशीले पदार्थ को खोज निकालने के अलावा घुसपैठियों को दबोचने का हुनर दिखाया।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

agraleaks

Raj Chauhan Murder Case Agra: Mansoori killed in police encounter, Mohit & Aashu arrested, Video

आगरालीक्स वीडियो आगरा में गैंगवार में राज चौहान की हत्या करने वाले...

agraleaksटॉप न्यूज़

Agra Local News: Temperature @ 5.6 Degree, No order for school’s in Agra till 6.30 PM

आगरालीक्स आगरा में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री, स्कूलों की छुट्टी आज तक...

agraleaksटॉप न्यूज़

Agra Local News: Case filed against 10 for broadcasting misleading video…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में छोले भटूरे की दुकान को लेकर एक ऐसा वीडियो वायरल...

agraleaks

Agra Video News: On the first day of the New Year, a huge crowd gathered at Gurdwara Guru Ka Tal…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ठिठुरन भरी सर्दी पर भारी आस्था का ज्वार. नववर्ष के...

error: Content is protected !!