नईदिल्लीलीक्स… दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा। जेल में तीन किताबें दिए जाने की मांग..
जेल से सरकारी आदेश देने के मामले की याचिका खारिज\
शराब नीति मामले को लेकर अरविंद केजरीवाल से जुड़े दो मामलों को लेकर कोर्ट में सुनवाई हुई, जिसमें पहला मामला जेल से सरकारी आदेश के मामले का था, जिसमें जेल से सरकारी आदेश देने पर रोक लगाने की मांग थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया।
ईडी की रिमांड आज खत्म हो रही थी
दूसरे मामले में ईडी की हिरासत में आज केजरीवाल की रिमांड की अवधि खत्म हो रही थी, जिसमें ईडी ने मांग की केजरीवाल जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं।
ईडी का जांच में सहयोग नहीं करने का आरोप
इसलिए उन्हें न्यायिक हिरासत में दिया जाए। कोर्ट ने इस पर सुनवाई करते हुए केजरीवाल को 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने की मांग की। केजरीवाल ने न्यायिक हिरासत में जेल जाने से पहले कोर्ट से जेल में तीन किताबें उपलब्ध कराने की मांग की, जिसमें गीता, रामायण और हाउ प्राइम मिनिस्टर्स डिसाइड शामिल हैं।