Saturday , 22 March 2025
Home बिगलीक्स Detainee jumps from mobile tower in District Jail Agra, dies
बिगलीक्स

Detainee jumps from mobile tower in District Jail Agra, dies

आगरालीक्स… आगरा की जिला जेल में बंदी कांफ्रेंस टावर पर चढ गया, बंदी रक्षक कुछ समझ पाते तब तक वह कूद गया, इलाज के दौरान एसएन में उसकी मौत हो गई।
गुरुवार को जिला जेल में बंदी कृष्ण मुरारी कांफ्रेंस टावर पर चढ गया, टावर पर चढने के बाद बंदी रक्षकों को जानकारी हुई। उन्होंने कृष्ण मुरारी को नीचे उतरने के लिए कहा, लेकिन वह उतरने के बजाय टावर से नीचे कूद गया। इससे जिला जेल प्रशासन के होश उड गए, उसे गंभीर हालत में एसएन में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
यह था मामला
कृष्ण मुरारी की शादी मनीषा के साथ पिछले साल 5 जून को हुई थी। शादी के बाद मनीषा की जलने से मौत हो गई, जिसमें कृष्ण मुरारी के खिला दहेज हत्या का मामला दर्ज हुआ था।
कृष्ण मुरारी को पुलिस ने 21 सितम्बर 2016 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। गुरुवार को जब कृष्ण मुरारी का पिता रघुवीर उससे मिलने के लिए जिला जेल पहुंचा। तो बंदी कृष्ण मुरारी की अपने पिता से जमानत को लेकर कहासुनी हो गई। पिता के जाने पर आरोपी कृष्ण मुरारी शौच के बहाने से चला गया। सूत्र बताते हैं कि इसी दौरान जेल परिसर में लगे मोबाइल टावर पर चढ़कर उससे छलांग लगा दी। आन—फानन में कृष्ण मुरारी को गंभीर हालत में एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मौत की खबर से परिजनों के होश उड़ गए। वहीं जेल प्रशासन बन्दी की मौत पर चुप्पी साधे है।

 

(इंटरनेट फोटो) 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News : 22 year old found dead in Agra #Agra

आगरालीक्स…Agra News : आगरा में युवक का शव मिला, पुलिस जांच में...

बिगलीक्स

Agra News : Three day fair for 8 year of Up Government#Agra

आगरालीक्स…Agra News : आगरा में प्रदेश सरकार के आठ साल पूरे होने...

बिगलीक्स

Agra News Video: Raid on Hukka Bar near Agra Metro Station in Agra #Agra

आगरालीक्स..Agra News : वीडियो देखें आगरा में मेट्रो स्टेशन के पास हुक्का...

बिगलीक्स

Agra News : One died after car hit, IO Line Haazir#Agra

आगरालीक्स ..Agra News : .आगरा में होली पर बेकाबू कार के आधा...

error: Content is protected !!