आगरालीक्स…. आगरा में शेफ संजीव कपूर के खिलाफ वारंट जारी हुए हैं, दो करोड की धोखाधडी के यलो चिली रेस्टोरेंट प्रकरण में कोर्ट ने शेफ संजीव कपूर सहित आठ आरोपियों को सम्मन से तलब किया था। मगर, कोई हाजिर नहीं हुआ, इसके बाद वारंट जारी किए गए हैं।
आगरा के थाना न्यू आगरा में रिजुल अग्रवाल ने मुकदमा दर्ज कराया था कि इंटरनेट पर विज्ञापन के आधार पर उन्होंने रेस्टोरेंट खोलने के लिए एक जुलाई 2013 को एसके रेस्टोरेंट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की वेबसाइट पर मेल किया। कंपनी के प्राधिकृत हस्ताक्षरी द्वारा अपनी सहमति देते हुए आगरा आकर पंजीकृत कार्यालय कमला नगर पर देखा और सहमति देते हुए अनुबंध 24 जुलाई को निष्पादित किया गया। जिसकी

कंपनी ने फ्रेंचाइजी लेने पर उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाएं दिए जाने का आश्वासन दिया तथा बताया कि रेस्टोरेंट की ओपनिंग मशहूर शेफ संजीव कपूर द्वारा की जाएगी। विपक्षियों के आश्वासन के आधार पर द यलो चिली रेस्टोरेंट में एक करोड़ 75 लाख रुपये व्यय किया था। इसके लिए उसने बैंक से 52 लाख का लोन लिया था। उसको करीब दो करोड़ का नुकसान हुआ।
इनके खिलाफ जारी हुए वारंट
कोर्ट ने एफआर निरस्त कर संजय खाटू आयशर, संजीव सुरेंद्र कपूर, हर्षा रामदास भटकल, विनायक रत्नाकर गवान्डी, संदीप श्यामलाल गोयल, आनंद रत्नाकर गवान्डी, राजीव माटा व नेनेट डीसी सीईओ मैसर्स एसके रेस्टोरेंट के विरुद्ध वारंट जारी किए हैं।
( इंटरनेट फोटो )
Leave a comment