आगरालीक्स… आगरा में धूप निकलने के बाद बादल भी छाए रहे, सात जनवरी को बारिश की आशंका है, इससे गलन भरी सर्दी पडेगी। बारिश होने पर स्कूल जाने वाले बच्चों को परेशानी हो सकती है।
आगरा में लगातार मौसम का मिजाज बदल रहा है, दिसंबर के अंत में कडाके की सर्दी के बाद जनवरी में धूप निकल रही है। सोमवार को धूप निकली और बादल भी छाए रहे।
18 दिन बाद खुले स्कूल
शीतलहर के चलते आगरा के नर्सरी से कक्षा 12 तक के स्कूलों की छुटटी चल रही थी, 18 दिन की छुटटी के बाद सोमवार को स्कूल खुले, बच्चों ने स्कूल में जमकर मस्ती की।
7 और 8 जनवरी को बारिश
मौसम विभाग का अनुमान है कि सात और आठ जनवरी को बारिश हो सकती है। इससे गलन भरी सर्दी पडने की आशंका है।