आगरालीक्स.. आगरा के अंबेडकर विवि की परीक्षा बनी मजाक, सात अक्टूबर को परीक्षा समाप्त हो चुकी हैं, एक कालेज में नौ अक्टूबर को छह अक्टूबर की परीक्षा कराई जा रही थी। छात्र की सूचना पर पहुंची टीम ने ओएमआर सीट जब्त कर ली है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
अंबेडकर विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ राजीव कुमार का मीडिया से कहना है कि एनडी कालेज आफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, नौफरी, शमसाबाद रोड पर नौ अक्टूबर को परीक्षा कराए जाने की सूचना मिली, इस पर विवि से टीम भेजी गई, कालेज में 2015 से 2017 सत्र के छात्रों की परीक्षा कराई जा रही थी, जबकि विवि की परीक्षाएं सात अक्टूबर को संपन्न हो चुकी हैं। टीम ने वहां से ओएमआर सीट जब्त कर ली।
यह है मामला
अंबेडकर विवि, आगरा के अंतिम वर्ष के छात्रों की परीक्षाएं सात अक्टूबर तक कराई गईं, छह अक्टूबर को पर्यावरण अध्ययन की परीक्षा थी। को कुलपति प्रो. अशोक मित्तल के पास एक छात्र ने सूचना दी कि एनडी कालेज में छह अक्टूबर की परीक्षा नौ अक्टूबर को कराई जा रही है। कुलपति ने टीम भेजकर कालेज में जांच कराई गई। टीम जब कालेज पहुंची तब वहां परीक्षा चल रही थी। मीडिया में सूत्रों के मुताबिक लिखा है कि टीम सदस्यों ने वहां से एक ओएमआर शीट लाकर कुलपति को भी सौंपी।