आगरालीक्स.. आगरा में दूर दराज से आए पर्यटक ताजमहल का दीदार नहीं कर सके, एक दिन में 5000 टिकट ही बुक हो सकते हैं, टिकट बुक ना होने से पर्यटक निराश होकर लौट गए। रविवार को ताजमहल पर सुबह से ही पर्यटकों की भीड है।
आगरा में अनलाक में ताजमहल खोलने पर अधिकतम 5000 पर्यटकों को ही ताजमहल का दीदार करने की अनुमति है, इसलिए दो स्लाट में 2500-2500 पर्यटकों को आनलाइन टिकट जारी की जाती हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 10 अक्टूबर शनिवार दोपहर 3:45 बजे एएसआइ की वेबसाइट के साथ ही क्यूआर कोड स्कैन करने पर ताजमहल की टिकट बुक नहीं हो पाई। इससे पर्यटक ताजमहल का दीदार किए बिना ही लौट गए।
वीकएंड पर 3919 पर्यटकों ने देखा ताजमहल
शनिवार को 3919 पर्यटकों ने ताजमहल का दीदार किया। इसमें 25 विदेशी पर्यटक शामिल रहे, मुख्य मकबरे पर 1510 पर्यटक गए।