आगरालीक्स..ओरियन ग्लोबल स्कूल जयपुर हाउस में आज अर्थ दिवस पर हुई ड्राइंग प्रतियोगिता। नाटक के जरिये दिया पृथ्वी सुरक्षित रखने का संदेश।
पृथ्वी की सुरक्षा को सभी को करना होगा कार्य

ओरियन ग्लोबल स्कूल में आज प्रार्थना सभा में पृथ्वी बचाओ नाटक के द्वारा संदेश दिया गया की पृथ्वी को सुरक्षित रखना है तो हमें इसकी सुरक्षा के लिए कार्य करना होगा।
स्कूल परिसर में पौधरोपण किया, बच्चे पुरस्कृत
प्रधानाचार्य ने सभी बच्चों को विशेष रूप पर पौधे लगाने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही उनकी सुरक्षा के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के प्रांगण में पौधरोपण का कार्यक्रम आयोजित किया। निर्देशक मनोज गोयल द्वारा बच्चों को पुरस्कार वितरित किए गए। समस्त अध्यापिकाओं ने गति सिंह के दिशा-निर्देशन में सारे कार्यक्रम की रूपरेखा तैयारकर कार्यक्रम का विधिवत रूप से संचालित किया।