Wednesday , 22 April 2026
Home पॉलिटिक्स Ex Mayor of Agra Baby Rani Maurya new governor of Uttarakhand
पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Ex Mayor of Agra Baby Rani Maurya new governor of Uttarakhand

100

यह भाजपा ही कर सकती है, आगरा की पूर्व मेयर बेबी रानी मौर्या उत्तराखंड की राज्यपाल
आगरालीक्स.. आगरा की पूर्व मेयर बेबी रानी मौर्या को उत्तराखंड की राज्यपाल बनाए जाने के बाद लोकसभा की टिकट का सपना देख रहे भाजपा सांसदों और नेताओं को बडा झटका लगा है। इस बार भाजपा चुनाव में कई तरह के एक्सपेरीमेंट करने जा रही है।
1995 में आगरा के मेयर की सीट आरक्षित होने पर दलित महिला प्रत्याशी के रूप में भाजपा ने बेबीरानी मौर्या को उतारा था, वह चुनाव जीत गईं। इसके बाद उन्होंने एत्मादपुर से विधानसभा चुनाव लडने के लिए दावेदारी की। 2007 में एत्मादपुर से विधानसभा चुनाव हार गईं थी. वे भाजपा में महिला आयोग की सदस्य रहीं लेकिन लंबे समय से सक्रिय राजनीति से दूर चल रहीं थी। 2014 में लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत, इसके बाद यूपी के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद पूर्व मेयर बेबी रानी मौर्या भाजपा में सक्रिय हो गईं थी।
62 साल की बेबी रानी मौर्या, बेटे के पास अमेरिका में थी
बेबी रानी मौर्या 62 साल की हैं, 15 अगस्त को उनका जन्मदिन था, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बेबी रानी मौर्या के पति प्रदीप कुमार हैं। उनका एक बेटा और एक बेटी है, बेटा अमेरिका में रहता है। अभी वे अमेरिका में बेटे के पास हैं, यहां आगरा में करियप्पा रोड बालूगंज में उनका आवास है। उन्हें उत्तराखंड का राज्यपाल बनाए जोन की खबर अमेरिका में मिली, भाजपा नेताओं का कहना है कि पूर्व मेयर बेबी रानी मौर्या अमेरिका से वापस लौट रहीं हैं। उन्हें उत्तराखंड के राज्यपाल केके कॉल की जगह राज्यपाल बनाया गया है।
वोट बैंक की राजनीति कर रही भाजपा
विशेषज्ञों का कहना है कि 2014 में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला था, 2019 के लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा पूरी तैयारी में जुट गई है, विकास के बाद अब जातिगत वोट बैंक पर निशाना साधा जा रहा है। भाजपा मूल वोट बैंक के साथ एससी और एसटी के वोट में सेंध लगाना चाहती है, इस लिहाज से दलित चेहरों को भाजपा आगे ला रही है। विशेषज्ञ बेबी​ रानी मौर्या को उत्तराखंड का राज्यपाल बनाए जाने को वोट बैंक की राजनीति से भी जोड कर चल रहे हैं। इस तरह के चेहरे आगे आने से भाजपा में भी विरोध नहीं होगा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Mathura Live News: Pregnant Girl friend killed by Man & His friend, Arrested in Police encounter, Video

मथुरालीक्स… Mathura News: वृंदावन घूमने आई गर्भवती गर्लफ्रेंड की उसके ब्वायफ्रेंड ने...

बिगलीक्स

Agra Live News: Pit hole in 12 road after 6 Month, Found in Third Party survey

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में लाखों रुपये से बनीं 12 सड़कें छह...

बिगलीक्स

Obituaries of Agra on 22nd April 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

बिगलीक्स

Agra Live News: Woman stop marriage of Boy friend in Agra

आगरालीक्स..Agra News: . आगरा में रिलेशनशिप में रह रही युवती के हंगामा...

error: Content is protected !!