आगरालीक्स… देश विदेश की ऐसी तमाम एजेंसियां भारत में आईएसओ-9000 (प्रोडक्ट की क्वालिटी) के फर्जी सर्टिफिकेशन कर रहीं हैं। आगरा में आयोजित कार्यक्रम में यह जानकारी दी गई। शुक्रवार को होटल मधुश्री, नुनिहाई में आयोजित इंडस्ट्री अवेयरनेस प्रोग्राम में एनएबीसीबी के सीईओ अनिल जौहरी ने कहा कि ऐसी कई सर्टिफिकेशन बॉडी हैं जिसमें पत्नी कंसल्टेंसी दे रही हैं और पति सर्टिफिकेशन। उन्होंने उद्यमियों को सचेत करते हुए कहा कि सर्टिफिकेशन का बहुत रिस्की मार्केट है। इसलिए सजग रहें। साथ ही कहा कि प्रमाणीकरण के बिना उद्यमी अपने प्रोडक्ट को अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में नहीं उतार सकते। जांच परख कर सर्टिफिकेशन बॉडी का चुनाव करें। यदि लोग अपने प्रमाण पत्र के सही या फर्जी होने की जानकारी लेना चाहते हैं तो वह एनएबीसीबी की मदद ले सकते हैं।
एनएबीसीबी की निदेशक शशि रेखा ने बताया कि हाल ही में हमने 8 सर्टिफिकेट और दो प्रार्थना पत्र कैंसिल व 12 सर्टिफिकेशन बॉडी को निलम्बित किया है। साथ ही सही प्रमाण पत्र को पहचानने व प्रमाण पत्र के फायदे भी बताए। एनएबीसीबी की संयुक्त निदेशक अपर्णा धवन व बीएस झा ने भी अपना प्रिजेन्टेशन दिया। कार्यक्रम से पूर्व लघु उद्योग भारती के बृज प्रांत के अध्यक्ष दीपक अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत कर लघु उद्योग भारती के बारे में बताया। संचालन ईईपीसी इंडिया (इंजीनियरिंग एक्सपोर्ट प्रमोशन कॉंसिल) के रीजनल निदेशक राकेश सूरज ने किया। कार्यक्रम में शहर के लगभग 50 लघु उद्यमियों ने भाग लिया। इस अवसर लघु उद्योग भारती के जिलामहासचिव विजय गुप्ता, जिलाध्यक्ष अनुज सिंघल, मंडलाध्यक्ष राजीव बंसल, अंशुल अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल आदि उपस्थित थे।
प्रोडक्ट प्रमाणीकरण के क्या है फायदे
-आपके प्रोडक्ट पर उपभोक्ता का भरोसा बढ़ता है और मार्केट में प्रोडक्ट की डिमांड।
-आप वैश्विक बाजार में अपने प्रोडक्ट का निर्यात कर सकते हैं।
-प्रोडक्ट में कोई शिकायत होने पर सर्टिफिकेशन बॉडी भी जिम्मेदार होगी।
कैसे चुने सर्टिफिकेशन बॉडी को
-फीस देने के साथ एजेंसी से एग्रीमेंट भी लें।
-आपको एजेंसी द्वारा किए जाने वाले ऑडिट प्लान के बारे में पता होना चाहिए।
-ऑडिट रिपोर्ट की कॉपी आपको भी मिलनी चाहिए।
-सर्टिफिकेशन ऐसेंजी का लोगो अवश्य जांचें।
-प्रमाण पत्र में एजेंसी लोगो के साथ यह प्रमाणीकरण की तिथि भी अवश्य देखें।
Leave a comment