आगरालीक्स… इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, आगरा के चुनाव 25 सितंबर को होंगे, इसके लिए 11 सितंबर तक नामांकन किए जा सकते हैं, आईएमए आगरा ने चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इसके लिए पांच सदस्यीय चुनाव समिति बनाई गई है।
आईएमए आगरा के हर साल चुनाव होते हैं, इसमें अगले सत्र के लिए अध्यक्ष चुने जाते हैं। जबकि उपाध्यक्ष सहित अन्य पदों पर चालू सत्र के लिए पदाधिकारियों का चयन होता है। इस साल आईएमए के चुनाव को लेकर शुक्रवार को आईएमए, भवन तोता का ताल में बैठक बुलाई गई। अध्यक्ष डॉ जेएन टंडन ने मीडिया को बताया कि आईएमए की नई कार्यकारिणी के चुनाव 25 सितंबर को होंगे, इसके लिए पूर्व अध्यक्ष डॉ संदीप अग्रवाल, डॉ सुधीर धाकरे, डॉ वीएन खंडेलवाल, डॉ अरुण चतुर्वेदी को चुनाव समिति में रखा गया है।
ये है कार्यक्रम
आईएमए चुनाव के लिए नामांकन 11 सितंबर
नामांकन पत्रों की जांच 14 सितंबर
नामांकन वापस की तिथि 20 सितंबर
आईएमए चुनाव 25 सितंबर
Leave a comment