आगरालीक्स…. आगरा में 11 वीं की साहसी छात्रा ने किशोरी को बचा लिया। बसंत विहार, कमला नगर निवासी भाविका शर्मा पुत्री मोहन शर्मा गायत्री पब्लिक स्कूल में 11वीं की छात्रा है। वह छिली ईंट घटिया में ट्यूशन पढ़ने जाती है। शुक्रवार शाम सात बजे वह साइकिल से घर लौट रही थी। घटिया आजम खां चौराहे पर जाम होने की वजह से वह साइकिल रोककर खड़ी थी।
तभी उसने देखा कि 15 साल की एक किशोरी जीवनी मंडी के लिए रिक्शे में बैठ गई। मगर, रिक्शा चालक उसे पालीवाल पार्क रोड की ओर ले गया। भाविका भी रिक्शे के पीछे चल रही थी। उसे शक हो गया। मगर, उसने ध्यान नहीं दिया। सुल्तानगंज पुलिया पर भी रिक्शा चालक मिल गया। रिक्शा चालक से पूछा कि किशोरी को कहां लेकर जा रहे हो। उसे तो जीवनी मंडी जाना था। इस पर रिक्शो चालक ने उसे धमका दिया। यह भी कहा कि वह उसे हाईवे से ले जाएगा। इस पर भाविका चौराहा पार करने के बाद एक साइकिल पंक्चर की दुकान पर साइकिल में हवा भरवाने लगी।
तभी उसे वही रिक्शा चालक किशोरी को मुगल रोड की ओर ले जाते हुए दिखा। इस बार भी भाविका ने पीछा करके रोका। मगर, चालक ने फिर से उसे भगा दिया। इस बात के बारे में उस
ने पंक्चर दुकानदार को बताया। इस पर वह मदद के लिए दौड़ा। पुलिस को बुलाने के लिए चला गया। उधर, भाविका ने भी साहस दिखाते हुए चालक को रोक लिया।
कहा कि वह किशोरी को जीवनी मंडी की बजाय कमला नगर में क्यों लेकर आया है। इस पर रिक्शा चालक सकपका गया। बच्ची को उलझता देखकर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। उन्होंने चालक को पकड़कर धुन डाला। बाद में वह भाग गया। लोगों ने किशोरी को एक आटो से घर पहुंचाया। भाविका के साहस को सभी ने सलाम किया। छात्रा के पिता मोहन शर्मा पत्रकार हैैं।
भाविका का शक सही था। रिक्शा चालक किशोरी को बातों में लेकर सुनसान जगह पर ले जाना चाहता था। रास्ते में उससे उसके परिवार के बारे में पूछताछ करता आ रहा था। घटना से किशोरी भी दहशत में है।
Leave a comment