आगरालीक्स.. आगरा के डॉक्टर भीमराव आंबेडकर विवि में छात्रा नेताओं ने छात्राओं के सामने अर्धनग्न और अश्लील प्रदर्शन किया, 18 नामजद और 10 अज्ञात छात्र नेताओं पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
आगरा के आंबेडकर विवि में छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर छात्र नेता कुलसचिव कार्यालय के बाहर धरना दे रहे हैं, तीन दिन पहले छात्र नेताओं ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया, विवि के चीफ प्रॉक्टर डॉ मनोज श्रीवास्तव द्वारा थाना हरीपर्वत में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि छात्र नेताओं ने विवि में छात्राओं के सामने अर्धनग्न होकर अश्लील प्रदर्शन किया, विवि में केएमआई के सामने धरना स्थल है लेकिन छात्र नेता कुलसचिव केएन सिंह के कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे हैं। छात्र नेताओं ने छात्र संघ चुनाव ना करने पर सडक पर खून बहाने की धमकी दी है। इस मामले में थाना हरीपर्वत में एनएसयूआई और सपा छात्र सभा के 18 नामजद और 10 अज्ञात छात्र नेताओं पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
इनके खिलाफ मुकदमा हुआ दर्ज
अपूर्व शर्मा
राजन ठाकुर
गौरव यादव
सतीश सिकरवार
अमित प्रताप यादव
विलाल अहमद
अंकुश गौतम
कप्तान सिंह बघेल
ललित त्यागी
रवि यादव
विवेक गौतम
क्रष्ण कांत गौतम
ऋषभ सिकरवार
सतीश यदुवंशी
मानवेंद्र सिंह
हिमांशु