आगरालीक्स… आगरा में फैक्ट्री में आग से अफरा तफरी मच गई, आग की लपटों के बीच घिरे लोग जान बचाने के लिए बाहर भागे, आस पास के घरों से लोग बाहर निकल आए। दमकल की कई गाडियों ने करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया।
शुक्रवार को आगरा के सिकंदरा स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में शू फैक्ट्री में आग लग गई। फैक्ट्री में लगी आग देखते ही देखते बेकाबू होती गई, कुछ ही देर में आग की लपटों के साथ धुआं आसमान में दिखाई देने लगा। इससे आस पास के क्षेत्र में रह रहे लोग दहशत में बाहर निकल आए। कर्मचारी भी जान बचाने के लिए फैक्ट्री से बाहर भागे, दमकल की गाडियों के पहुंचने के बाद आग की लपटें कम हुई, कर्मचारियों ने भी आग पर काबू पाने के प्रयास किए। करीब एक घंटे तक आग की लपटें उठती रहीं और लोग दहशत में रहे। आग की कारणों की जांच की जा रही है।
नो मई को शू एक्सपोर्टर की कोठी में लगी आग
9 मई 2018 को आगरा में एक बडे कारोबारी की कोठी में आग लग गई, पॉश कॉलोनी स्थित कोठी में आग लगने से अफरा तफरी मच गई। दमकल की गाडियों ने पहुंच कर आग पर काबू पाया, कोठी में जिस जगह आग लगी वहां से पीएनजी की पाइप लाइन जा रही थी इससे लोग दहशत में रहे।
आगरा की पॉश कॉलोनी सूर्य नगर में शू एक्सपोर्टर अशोक की कोठी है, बुधवार शाम को उनकी कोठी के पीछे के हिस्से से आग की लपटें निकलने लगी, देखते ही देखते आग बेकाबू होती चली गई। कोठी में उनकी पत्नी और बेटों की बहू थी, वे कोठी के गेट से बाहर आ गईं, कोठी में काम करने वाले लोगों ने भी आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन आग की लपटें तेज होती गई। दमकल कर्मियों के पहुंचने के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
हादसा टला
कोठी के जिस हिस्से में आग लगी थी, वहां से पीएनसी की पाइप लाइन जा रही थी। पाइप लाइन में आग लगने पर धमाका हो सकता था, इससे लोग दहशत में रहे।