आगरालीक्स… आगरा में किसानों को आर्थिक मदद देने वाली जिला सहकारी बैंक के लिए हुए चुनाव में पूर्व मंत्री भाजपा नेता अरिदमन सिंह सभापति चुने गए हैं। वहीं, उप सभापति बाल कृष्ण शर्मा को चुना गया। इससे पहले पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह आठ बार जिला सहकारी बैंक के सभापति रह चुके हैं, वर्तमान में उनकी पत्नी विधायक पक्षालिका सिंह जिला सहकारी बैंक की सभापति हैं।
शुक्रवार को जिला सहकारी बैंक के सभापति और उपसभापति के लिए चुनाव हुए। सुबह 10 बजे नामांकन करना था, सभापति पद के लिए पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह ने ही नामांकन किया। निर्वाचन अधिकारी एडीएम नागरिक आपूर्ति नरेंद्र सिंह ने पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह को निर्विरोध सभापति घोषित कर दिया। बैंक के सभी संचालको को विजयी प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।
फाइल फोटो